बॉलीवुड: सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर भावुक हुईं शहनाज, सोशल मीडिया पर बोली ऐसी बात

बॉलीवुड - सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर भावुक हुईं शहनाज, सोशल मीडिया पर बोली ऐसी बात
| Updated on: 21-Jun-2020 09:45 PM IST
बॉलीवुड डेस्क | अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक हफ्ता हो चुका है, लेकिन अभी तक उनके करीबियों और फैंस को यह विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस सोशल मीडिया पर उनको लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं मनोरंजन की दुनिया के कुछ सितारे उनकी आत्महत्या की वजह से काफी हैरान हैं। इस बीच शहनाज गिल ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

शहनाज गिल बिग बॉस 13 की पूर्व कंटेस्टेंट हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। शहनाज गिल ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर दुख जताया और खास बात भी कही है। जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि एक कलाकार को खुद से नहीं मरना चाहिए।

शहनाज गिल अपने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए फैंस से मुखातिब हुईं। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने भावुक होते हुए अपने फैंस से कहा कि, 'कलाकार की जिंदगी बहुत मुश्किलों से भरी होती है। हमें खुद से नहीं जाना चाहिए, जब वक्त आए तब जाना चाहिए। जितनी जिंदगी है उतनी जी लेनी चाहिए।' 

शहनाज गिल के इंस्टा लाइव पर उनके फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि शहनाज गिल सलमान खान के शो बिग बॉस 13 का हिस्सा थीं। शो में रहते हुए शहनाज गिल अपने खेल की रणनीति और सिद्धार्थ शुक्ला की वजह से काफी चर्चा में थीं। इन दोनों की जोड़ी को छोटे पर्दे पर दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 

बात करें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की तो उन्होंने बीते रविवार को मुंबई स्थिति अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने इस तरह से अपनी जिंदगी खत्म करना का फैसला क्यों लिया यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में नजर आए थे। उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।