बॉलीवुड: इन 3 कंपनियों के मलिक थे सुशांत सिंह राजपूत, एक से है रिया का कनेक्शन
बॉलीवुड - इन 3 कंपनियों के मलिक थे सुशांत सिंह राजपूत, एक से है रिया का कनेक्शन
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने निधन के बाद से लोग शोक में हैं और सोशल मीडिया (Soical Media) पर तस्वीरों और वीडियो के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म की बहस शुरू हुई, जिसमें कई सेलेब्स भी अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। ये भी कहा जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से सुशांत डिप्रेशन से गुजर रहे हैं। पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही है। सुशांत फिल्मी करियर के साथ अपना बिजनेस भी चला रहे थे। वो तीन कंपनियों (Sushant Singh Rajput companies) के मलिक थे, जिनमे से एक का कनेक्शन उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से भी है।राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड विजेता, अंतरिक्ष, भौतिकी और सितारों में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की रुचि ये बताती है कि वो कितने होनहार थे। फिल्मों से परे, सुशांत का प्रौद्योगिकी के लिए अपना एक जुनून था। लेकिन क्या आप जानते हैं, इतने शौकीन सुशांत 3 कंपनियों के मालिक भी थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक, इन 3 कंपनियों की स्थापना कर उन्होंने उद्यमी बनकर सपनों को पूरा करने के बारे में सोचा था।सुशांत ने पहली कंपनी साल 2018 में खोली थी जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, वर्चुअल रिएलिटी और ऑगुमेंटेंड रिएलिटी पर काम करती थी। सुशांत की दूसरी कंपनी का नाम Vividrage Rhealityx है। ये नाम उन्होंने रिया के नाम पर रखा था। ये कंपनी भी मिक्स्ड रिएलिटी और तकनीक के क्षेत्र में काम करती है। सुशांत की तीसरी कंपनी स्वास्थ्य कल्याण और एजुकेशन रिसर्च, इन्टलेक्चुअल प्रॉपर्टी पर काम करती है।आपको बता दें पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है। इस मामले में अब तक 13 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने हाल ही में उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से भी बातचीत की, जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए। उन्होंने ये बताया कि वो डिप्रेशन में थे। इसके साथ उन्होंने ये भी बताया कि 6 जून को सुशांत ने खुद उन्हें घर से जाने के लिए कहा था क्योंकि वो कुछ समय अकेले रहने चाहते थे।