विज्ञापन

राजस्थान: शख्स ने राजस्थान में पटरी पर चढ़ाई एसयूवी, ट्रेन ने मारी टक्कर; सामने आया वीडियो

राजस्थान: शख्स ने राजस्थान में पटरी पर चढ़ाई एसयूवी, ट्रेन ने मारी टक्कर; सामने आया वीडियो
विज्ञापन

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर के फलोदी में एक कार माल गाड़ी की चपेट में आ गई। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि अच्छी बात ये रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई।

दरअसल, ये घटना तब हुई जब एसयूवी के ड्राइवर ने खिरवा गांव में एक टोल बूथ को पास करने के लिए शॉर्ट कट लिया और वाहन को रेलवे लाइन के ऊपर ले गया। एसयूवी ट्रैक पर रुक गई और स्टार्ट नहीं हुई। इसी दौरान मालगाड़ी आ गई और उसने कार को जबरदस्त टक्कर मार दी।

हालांकि ट्रेन आने से पहले सभी लोगों के कार से उतर जाने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन गति में आती है और एसयूवी को अपनी चपेटे में ले लेती है। थोड़ी दूरी तक घसीटने के बाद कार ट्रेन से अलग होकर पलट जाती है। हादसे के बाद आई तस्वीरों में कार की हालत देखी जा सकती है।

विज्ञापन