विज्ञापन

देश: सिर्फ 1 रुपये के पेमेंट पर ले जाएं स्कूटी या बाइक, इस बैंक ने दी सुविधा

देश: सिर्फ 1 रुपये के पेमेंट पर ले जाएं स्कूटी या बाइक, इस बैंक ने दी सुविधा
विज्ञापन

Delhi: त्योहारी सीजन में अगर बाइक या स्कूटी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, फेडरल बैंक ने एक ऐसी सुविधा शुरू की है जिसके तहत ग्राहक सिर्फ 1 रुपये के पेमेंट पर टू-व्‍हीलर खरीद सकते हैं। आइए इस स्कीम के बारे में विस्तार से जानते हैं। दरअसल, फेडरल बैंक ने ग्राहकों को डेबिट कार्ड EMI पर बाइक या स्कूटर खरीदने की सुविधा दी है। कहने का मतलब ये है कि फेडरल बैंक कार्ड रखने वाले ग्राहक ही इसके पात्र होंगे। 

आपको यहां बता दें कि ग्राहक हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल और TVS मोटर के देश भर में मौजूद 947 शोरूम्‍स में से किसी से भी 1 रुपये के पेमेंट पर टू-व्‍हीलर खरीद सकेंगे।

बैंक के मुताबिक पेपर वर्क नहीं है और न ही बैंक जाने की जरूरत है। यह पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया है, जबकि प्रोसेसिंग फीस भी नहीं है। डेबिट कार्ड EMI के भुगतान के लिए बैंक ग्राहक 3/6/9/12 महीनों की अवधि का विकल्प चुन सकते हैं। 

फेडरल बैंक के ग्राहक इस सुविधा के ​योग्य हैं या नहीं, इसकी जानकारी के लिए “DC -स्‍पेस- EMI” लिखकर ‘5676762’ पर SMS भेजना होगा। ग्राहक चाहें तो ‘7812900900’ पर मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं।

ग्राहक होंडा मोटरसाइकिल के स्कूटर या बाइक की खरीद पर फेस्टिव ऑफर के तहत 5 फीसदी कैशबैक की भी पेशकश कर रहा है। इसके लिए मिनिमम खरीद अमाउंट 30000 रुपये होना चाहिए। एक कार्ड पर मैक्सिमम कैशबैक अमाउंट 5000 रुपये होगा। 

विज्ञापन