विज्ञापन

बॉलीवुड: तारा सुतार‍िया ने शेयर की मिडनाइट फोटो, बॉयफ्रेंड आदर जैन बोले- मिस यू

बॉलीवुड: तारा सुतार‍िया ने शेयर की मिडनाइट फोटो, बॉयफ्रेंड आदर जैन बोले- मिस यू
विज्ञापन

बॉलीवुड: एक्ट्रेस तारा सुतार‍िया और आदर जैन के रिलेशनश‍िप की चर्चा काफी दिनों से है। तारा ने आदर के बर्थडे पर अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम ऑफिश‍ियल किया था। दोनों सोशल मीड‍िया पर एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट के जर‍िए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। हाल ही में तारा ने अपनी एक मिडनाइट फोटो शेयर की है। इसपर आदर ने स्वीट रिएक्शन दिया है। 

तारा ने एक क्लोज अप फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा- 'मिडनाइट पोलेरॉयड्स'। तारा की इस फोटो पर आदर ने लिखा- 'मिस यू'। आदर का यह स्वीट रिएक्शन दोनों के बीच बॉन्ड‍िंग को दर्शाने के लिए काफी है। आदर के अलावा सिंगर अरमान मल‍िक ने भी ब्लैक हार्ट इमोजीज पोस्ट कर रिएक्ट किया है। बता दें आदर जैन, करीना कपूर और रणबीर कपूर के कज‍िन हैं। 

पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में तारा ने आदर संग अपने रिश्ते पर बात कहा था- 'मैंने कभी इस पर कुछ नहीं कहा है।।।चाहे वो मीड‍िया हो या मीम हो। मुझे लगता है कि अगर आप किसी के साथ हो तो वह बहुत निजी और पव‍ित्र होता है। हमारे काम के क्षेत्र में बहुत कम चीजें प्राइवेट होती है या फिर वो अफवाहों पर छोड़ दी जाती है। इसल‍िए मुझे लगता है कि कुछ लोग इन्हें अपने तक सीमित रखने में यकीन रखते हैं और लोगों के साथ शेयर नहीं करना चाहते'। 

उन्होंने आगे कहा- 'मुझे लगता है क‍ि अगर कुछ खूबसूरत, शानदार और जादुई है जिसकी चाहत हर इंसान अपनी जिंदगी में रखता है तो इस खूबसूरती को किसी से छुपाना नहीं चाहिए। ये मेरी राय है। मेरे पास कुछ छिपाने को नहीं है पर मैं समझ सकती हूं कि क्यों दूसरे लोग इन बातों को अपने तक ही रखते हैं। मैं खुद भी बहुत प्राइवेट पर्सन हूं। मैंने इस पर कभी लोगों से बात नहीं की है इसल‍िए लोगों को जो सोचना है सोचने दें'। 

विज्ञापन