IND vs AUS: टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए ऐलान, ये खिलाड़ी शामिल

IND vs AUS - टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए ऐलान, ये खिलाड़ी शामिल
| Updated on: 25-Dec-2023 04:30 PM IST
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद अब भारतीय महिला टीम की नजर वाइट बॉल क्रिकेट पर रहने वाली है। टीम इंडिया को अपने ही घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज भी खेलनी है। इन दोनों सीरीज के लिए महिला चयन समिति ने भारत की टीम का ऐलान कर दिया है।

भारतीय महिला टीम का ऐलान 

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच 28 दिसंबर से 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। इसके बाद 05 जनवरी से टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। दोनों ही सीरीज में टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर की संभालेंगी। वहीं, स्मृति मंधाना उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगी। बता दें वनडे सीरीज के सभी मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे। दूसरी ओर टी20 सीरीज के मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे। 

भारतीय वनडे टीम: 

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेनुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, हरलीन देयोल

भारतीय टी20 टीम: 

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेनुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, पूजा वस्त्राकर, कनिका आहूजा, मिन्नू मणि

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल-

पहला वनडे-          28 दिसंबर-                वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

दूसरा वनडे-          30 दिसंबर-                वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

तीसरा वनडे-         02 जनवरी-                 वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

पहला टी20-          05 जनवरी-                डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई

दूसरा टी20-          07 जनवरी-                डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई

तीसरा टी20-         05 जनवरी-                डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई             

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।