विज्ञापन

एंटरटेनमेंट: बर्थडे पर ही ट्रोल हो गईं तेजस्वी प्रकाश, लोगों बोले 'अटेंशन सीकर'

एंटरटेनमेंट: बर्थडे पर ही ट्रोल हो गईं तेजस्वी प्रकाश, लोगों बोले 'अटेंशन सीकर'
विज्ञापन

एंटरटेनमेंट | टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश आज अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। बीते दिनों ही नागिन 6 (Naagin 6) एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। तभी से फैन्स यही मान रहे थे कि इस बार तेजस्वी प्रकाश का जन्मदिन खास होने वाला है। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा इस वक्त गोवा में हैं। बीती रात ही करण कुंद्रा ने धूमधाम से अपनी लेडीलव तेजस्वी प्रकाश का जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो के सामने आते ही फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। वहीं कुछ लोग तेजस्वी प्रकाश को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें अटेंशन सीकर का टैग दे रहे हैं। 

ट्रोल हुईं तेजस्वी प्रकाश 

दरअसल सामने आए वीडियो में तेजस्वी प्रकाश करण कुंद्रा की गोद में हैं और मीडिया के कैमरों को देखते ही वह बच्चों की तरह चिल्लाने लगती हैं। तेजस्वी प्रकाश का ये रिएक्शन देखकर लोग उनकी जमकर टांग खींच रहे हैं। एक शख्स ने कॉमेंट किया है, 'हमेशा 2 साल की बच्ची बनी रहती हो।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'इन दोनों का शो ऑफ कभी खत्म ही नहीं होता है।' एक यूजर ने ये भी लिखा दिया है कि इन्हें पब्लिक में सही से बिहेव करना चाहिए। पूरा कॉमेंट है, 'मैं खुश हूं आप लोगों के लिए लेकिन लोगों को पता होना चाहिए कि लोगों के बीच किस तरह से बिहेव करना चाहिए। आप दोनों बच्चे तो हो नहीं।' तेजस्वी प्रकाश के लेटेस्ट वीडियो को देखने के बाद कई लोग उन्हें अटेंशन सीकर बता रहे हैं। 

जल्द होगा डेब्यू 

इन दिनों तेजस्वी प्रकाश कलर्स चैनल के सुपरनैचुरल ड्रामा नागिन 6 में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आती हैं। शो में वह सिंबा नागपाल के अपोजिट नजर आती हैं। हाल ही में खबर आई थी कि तेजस्वी प्रकाश बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की नई फिल्म ड्रीम गर्ल 2 से अपना डेब्यू (Tejasswi Prakash Bollywood Debut) कर सकती हैं। वहीं एक्ट्रेस को डांसिंग रिएलिटी शो झलक दिखला जा के नए सीजन के लिए भी अप्रोच करने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन