देश: अध्यक्ष के चुनाव की तारीख नहीं तय कर पा रही कांग्रेस, टालने की तैयारी

देश - अध्यक्ष के चुनाव की तारीख नहीं तय कर पा रही कांग्रेस, टालने की तैयारी
| Updated on: 25-Aug-2022 03:42 PM IST
New Delhi : कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव कुछ हफ्तों के लिए टाला जा सकता है। चुनाव कब होगा इस पर फैसला 28 अगस्त को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में लिया जाएगा। पहले यह घोषणा की गई थी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होगा। सूत्रों की मानें तो फिलहाल अध्यक्ष के चुनाव को आगे टाल दिया गया है।

कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। राहुल गांधी ने अध्यक्ष का चुनाव लड़ने में रुचि नहीं जताई है। इसके अलावा किसी और नेता ने भी ऐसी इच्छा जाहिर नहीं की है। नेताओं की ओर से भी राहुल गांधी से इतर किसी नाम का प्रस्ताव नहीं दिया गया है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि आखिर पार्टी का नया अध्यक्ष कौन होगा?

अशोक गहलोत के नाम का भी जिक्र

कई मीडिया रिपोर्ट में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अध्यक्ष पद के लिए दावेदार बताया गया है, लेकिन उन्होंने खुद रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। एक दिन पहले अशोक गहलोत ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी वो उसे निभा रहे हैं। मंगलवार को अशोक गहलोत ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात भी की थी।

सोनिया गांधी से 2024 तक बने रहने की अपील

राहुल गांधी की ओर से अध्यक्ष पद के लिए इनकार किए जाने के बाद पार्टी को एकजुट रखने कि लिए कई नेता की ओर से सोनिया गांधी से 2024 तक अध्यक्ष पद पर बने रहने की गुजारिश की जा रही है। बीच-बीच में प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम भी उछाला जाता है रहा है। कांग्रेस के कुछ नेताओं को लगता है कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए प्रियंका गांधी एक विकल्प हो सकती हैं।

भूपेश बघेल भी कर चुके हैं इनकार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कांग्रेस के अध्यक्ष बनने की अटकलों पर विराम लगा चुके हैं। एक समिट के दौरान भूपेश बघेल से पूछा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चार नाम सामने आए हैं, जिसमें एक नाम आपका भी है। बघेल ने जवाब दिया है कि वो इस दौड़ में शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा, मैं अभी भी मानता हूं कि राहुल गांधी ही सबसे बेस्ट अध्यक्ष होंगे। उन्होंने नाम सामने आऩे को लेकर कहा कि यह मीडिया की उपज हो सकती है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।