एंटरटेनमेंट डेस्क | कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के झगड़े से हर कोई वाकिफ है। दोनों ने मिलकर द कपिल शर्मा शो को ऊंचाइयों तक पहुंचाया, लेकिन एक झगड़े के बाद दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए। हालांकि, आज भी सुनील ग्रोवर द कपिल शर्मा शो को यादकर भावुक हो जाते हैं।
हाल ही में सुनील ग्रोव र ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर द कपिल शर्मा शो का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक्ट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने बताया कि यह शो आज भी उनके दिल में बसता है। उन्होंने लिखा, 'जब भी मैं इसे देखता हूं तो जैसे तैसे इमोशनल हो ही जाता हूं।'
Somehow this makes me emotional whenever I see it. https://t.co/i1dgzggQOO
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) April 1, 2020
वीडियो फिल्म दिलवाले के प्रमोशन के दौरान है। जब द कपिल शर्मा शो में शाहरुख खान के साथ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट आई थी। उस दौरान सुनील ने अपनी धमाकेदार कॉमेडी से सभी को हंसाया था। सुनील ने शाहरुख खान के सामने गेरुआ गाने पर डांस किया था। इस दौरान सुनील खुद को रंगों से रंगते नजर आए थे। उनकी कॉमेडी से वहां पर मौजूद सभी लोग लोटपोट हो गए थे।
बता दें कि भले ही सुनील और कपिल ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं, लेकिन बर्थडे जैसे मौके पर एक-दूसरे को विश करना आज भी नहीं भूलते हैं। हाल ही में कपिल शर्मा के जन्मदिन पर सुनील ग्रोवर ने उनको बधाई दी थी। सुनील ने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे पाजी। आपको लंबी और खुशहाल जिंदगी मिले। इस दुनिया को इसी तरह आप लाफ्टर नाम की दवाई से देते रहो।'