Ramadan 2023: नहीं दिखा आज चांद, अब इस दिन से शुरू होगा रमजान का महीना

Ramadan 2023 - नहीं दिखा आज चांद, अब इस दिन से शुरू होगा रमजान का महीना
| Updated on: 22-Mar-2023 09:03 PM IST
Ramadan 2023: इस्लामी कैलेंडर के सबसे पवित्र माने जाने वाले महीने रमजान का चांद बुधवार (22 मार्च) को भारत में नजर नहीं आया है। अब पहला रोजा 24 मार्च यानी जुमे के दिन होगा।  इस बात की जानकारी मरकज़ी चांद कमेटी, फरंगी महल, लखनऊ ने दी है। मरकज़ी चांद कमेटी ने बताया, 'रमजान का महीना 24 मार्च 2023 से शुरू होगा। 22 मार्च को रमजानुल मुबारक का चांद नहीं हुआ है।'

मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। महीनेभर रोजा रखने के बाद ईद का त्योहार दुनियाभर में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। रमजान की शुरुआत सेहरी से होती है और शाम में इफ्तार के वक्त रोजेदार अपना रोजा खोलते हैं। सेहरी सूर्योदय से पहले की जाती है। रोजेदार सेहरी करने के बाद फिर शाम तक यानी इफ्तार के वक्त तक बिना पानी और खाने के रहता है। मुस्लिम समुदाय में बहुत छोटे बच्चे, बीमार लोग, गर्भवती महिला और वृद्ध लोगों को रमजान में रोजा रखने से छूट दी गई है।

क्या है इफ्तार

सेहरी के बाद रोजेदार दिनभर बिना खाए-पिए रोजा रखता है और इस दौरान अल्लाह की इबादत करता है। शाम में सूरज ढलने पर मगरिब की अजान के साथ रोजेदार खजूर खाकर रोजा खोलता है और खाने में अलग-अलग तरह के पकवान खाता है। इसी को इफ्तार कहते हैं। 

रमजान में तरावीह

रमजान के दौरान हर रोजेदार के लिए पांच वक्त की नमाज जरूरी होती है, लेकिन, इस दौरान तरावीह की नमाज को सबसे ज्यादा तरजीह दी गई है। ईशा की नमाज के बाद हर रोज मस्जिद में कोई काजी या मुफ्ती इसे पढ़ते हैं और बाकी लोग इसे सुनते हैं।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।