दुनिया: वो साइंटिस्ट जिसने सबसे पहले बनाया था N-95 मास्क, कोरोना काल में फिर काम पर लौटे

दुनिया - वो साइंटिस्ट जिसने सबसे पहले बनाया था N-95 मास्क, कोरोना काल में फिर काम पर लौटे
| Updated on: 21-Jul-2020 10:37 AM IST
Delhi: कोरोना वायरस से दुनिया का हर मुल्क जूझ रहा है। अब तक वैक्सीन नहीं बन पाई है। बचाव ही इलाज का सबसे बड़ा जरिया है। इस बचाव में सबसे बड़ा रोल मास्क का है। अब बाजार में कई किस्म के मास्क हैं। इन्हीं में एक मास्क है एन-95, जिसे सबसे ज्यादा फायदेमंद भी माना जाता है। भारत समेत दुनिया के बाकी मुल्क भी खुद इस मास्क का प्रोडक्शन कर रहे हैं। लेकिन आज आपको बताते हैं उस शख्स के बारे में जिसने ये मास्क सबसे पहले बनाया था।

इनका नाम है पीटर साई। पीटर ताइवान मूल के अमेरिकी साइंटिस्ट हैं। पीटर ने N-95 मास्क बनाने के लिए सिंथेटिक फैब्रिक इजाद किया था। पीटर ने ये काम 1995 में किया था। जिसके बाद लंबा कार्यकाल गुजराने के बाद दो साल पहले ही पीटर रिटायर हो गए थे। लेकिन इस साल की शुरुआत में जब कोरोना वायरस ने चीन से निकलकर अमेरिका समेत दुनिया के बाकी देशों में पैर पसारने शुरू किए तो मार्च महीने में पीटर काम पर वापस आ गए।

सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में पीटर ने बताया कि उन्हें लगा हेल्थ वर्कर्स की मदद करनी चाहिए, इसीलिए उन्होंने काम पर लौटने का फैसला किया। बता दें कि N-95 मास्क सबसे ज्यादा उन लोगों के लिए जरूरी बताया गया है जो सीधे कोरोना संक्रमितों की चपेट में आते हैं। इनमें खासकर डॉक्टर्स, नर्स व अन्य मेडिकल स्टाफ शामिल हैं। बाकी आम लोगों के लिए क्लीनिकल मास्क या रुमाल व गमछे का इस्तेमाल भी पर्याप्त माना जाता है।

कोरोना काल में चुनौतियां और बढ़ गई हैं तो पीटर मास्क पर नए सिरे से भी काम कर रहे हैं। नॉक्सविले रिसर्च फाउंडेशन में पीटर फिलहाल दिन रात एक किए हुए हैं और 20 घंटे तक काम कर रहे हैं। पीटर का पूरा ध्यान मास्क को और बेहतर बनाने पर है। पीटर ने बताया है कि वो नए मेथड पर काम कर रहे हैं। मास्क को धूप में रखकर टेस्ट कर रहे हैं, अवन में भी रख रहे हैं, साबुन से धोकर भाप भी दे रहे हैं।

N-95 मास्क को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी, कोरोना का प्रसार रोकने में कारगर नहीं

पीटर को अब तक जो सबसे ज्यादा प्रभावी मेथड लगा है वो मास्क को 160 डिग्री ड्राई हीट में 30 मिनट तक रखना है। ये फॉर्मूला अवन में मास्क टांगकर किया जा सकेगा। हालांकि, उनके लिए ये मेथड भी उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है।

फिलहाल, जो हालात हैं उसमें पीटर ने सुझाव दिया है कि सात N-95 मास्क खरीदे जाएं और हर दिन नया मास्क लगाया जाए। एक मास्क उतारने के बाद उसे आइसोलेटेड जगह टांग दिया जाए और सात दिन बाद फिर उसका इस्तेमाल किया जाए। पीटर का मानना है कि अगर मास्क में कोई वायरस आ भी जाता है तो वो इस तरह निष्क्रिय हो जाएगा।


Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।