यूपी: रेप का आरोप लगाने वाली महिला का बयान- 'गायत्री प्रजापति मेरे पिता समान'
यूपी - रेप का आरोप लगाने वाली महिला का बयान- 'गायत्री प्रजापति मेरे पिता समान'
|
Updated on: 13-Sep-2020 08:16 AM IST
Delhi: पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। इस बीच गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला अपने बयान से पलट गई है और अब उसने गायत्री प्रजापति को अपने पिता के समान बताया है। गायत्री प्रसाद प्रजापति रेप केस में अब एक नया ट्विस्ट देखने को मिला है। दरअसल, समाजवादी पार्टी सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाकर उन्हें जेल पहुंचाने वाली महिला ने गायत्री प्रसाद प्रजापति को अब अपने पिता के समान बताया है।गायत्री प्रसाद प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने कहा है कि गायत्री प्रजापति के साथ उसका रिश्ता पिता और बेटी का है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नार्को टेस्ट करवाएं। वहीं इसको लेकर महिला की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है।वीडियो जारी कर सीएम योगी से महिला ने अपील की है कि अधिवक्ता राम सिंह मुख्य आरोपी है, उसकी जांच की जाए। वही गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ एफआईआर लिखवा रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चहिए। इसके विपरीत वह एफआईआर लिखवा रहा है। करोड़ों की संपत्तिबता दें कि गायत्री प्रजापति से करोड़ों की संपत्ति पाने के बाद महिला ने अपने कथित पति राम सिंह पर ब्लैकमेलिंग और रेप का मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस के मुताबिक गायत्री प्रसाद प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को गायत्री की ओर से मकान और प्लॉट दिया गया था।
Disclaimer
अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।