IPL 2023: धोनी के बाद CSK का अगला कप्तान बन सकता है 25 साल का ये खिलाड़ी, दिग्गजों ने उठाई मांग

IPL 2023 - धोनी के बाद CSK का अगला कप्तान बन सकता है 25 साल का ये खिलाड़ी, दिग्गजों ने उठाई मांग
| Updated on: 17-Nov-2022 03:11 PM IST
CSK New Captain: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगले साल भी IPL 2023 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. IPL 2023 महेंद्र सिंह धोनी के करियर का आखिरी सीजन साबित हो सकता है. 41 साल के महेंद्र सिंह धोनी के लिए IPL 2023 के बाद बतौर कप्तान और खिलाड़ी आगे खेलना मुमकिन नहीं होगा. ऐसे में 25 साल का एक खिलाड़ी CSK का अगला कप्तान बनने का सबसे तगड़ा दावेदार है.   

धोनी के बाद CSK का अगला कप्तान बन सकता है ये खिलाड़ी!

भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अगले कप्तान को लेकर बड़ी मांग उठाई है. वसीम जाफर के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी के बाद ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स का अगला कप्तान बनाया जा सकता है. बता दें कि IPL 2022 सीजन की शुरुआत में रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया गया था, लेकिन लगातार हार के कारण उन्हें बीच सीजन में ही कप्तानी छोड़नी पड़ी और महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में एक बार फिर से कप्तानी आ गई. 

दिग्गजों ने अभी से उठाई बड़ी मांग

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो को दिए इंटरव्यू में कहा, 'चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी के लिए ऋतुराज गायकवाड़ एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकते हैं. ऋतुराज गायकवाड़ एक युवा खिलाड़ी हैं और उन्हें महाराष्ट्र की कप्तानी करने का भी अनुभव है.' 

चेन्नई को अभी से कप्तान तैयार करने की जरूरत 

वसीम जाफर ने कहा, 'चेन्नई सुपर किंग्स शायद ऋतुराज गायकवाड़ को महेंद्र सिंह धोनी के बाद अगले कप्तान के तौर पर तैयार भी कर सकती है.' वसीम जाफर ने आगे कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम विकेटकीपर के तौर पर डेवोन कॉनवे पर भरोसा दिखा सकती है. डेवोन कॉनवे लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए विकेटकीपर का रोल निभा सकते हैं. 

IPL 2023 के लिए CSK ने इन खिलाड़ियों को रिटेन किया 

एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, डेवन कॉनवे, मोइन अली, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, अंबति रायडू, ड्वेन प्रिटोरियस, महीश तीक्षणा, प्रशांत सोलंकी, दीपक चाहर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हंगरगेकर, मिचेल सैंटनर, महीष पथिराना, सुभ्रांशू सेनापति.

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।