विज्ञापन

देश: इस कंपनी ने शुरू की वाहनों की होगी होम डिलीवरी, घर पर मिलेगी टेस्ट ड्राइव की सुविधा

देश: इस कंपनी ने शुरू की वाहनों की होगी होम डिलीवरी, घर पर मिलेगी टेस्ट ड्राइव की सुविधा
विज्ञापन

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के प्रकोप को रोकने के लिए जारी देशव्यापी लॉकडाउन के नियमों में ढील के बाद ऑटोमोबाइल मार्केटप्लेस ड्रूम (Droom) अपने प्लेटफॉर्म पर देश भर में कॉन्टैक्टलेस कॉमर्स सर्विसेज करने जा रहा है। इसके जरिए ग्राहक ऑनलाइन गाड़ियों के बारे में पता कर सकेंगे और वो डोरस्टेप टेस्ट ड्राइव कर सकेंगे। साथ ही कंपनी गाड़ियों की होम डिलिवरी भी करेगी।

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स अपने घर या ऑफिस से वाहन को आराम से बेच सकते हैं। साथ ही, उन्हें डोरस्टेप व्हीकल सर्टिफिकेशन की भी सुविधा मिलेगी। कंपनी फुल ऑनलाइन पेमेंट मॉडल और पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC), आरसी ट्रांसफर और लेनदेन बंद करने के स्वचालित पंजीकरण को भी लागू कर रही है।

1.25 लाख नई गाड़ियां लिस्ट

ड्रूम के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर देश भर में 10,000 करोड़ रुपए मूल्य की 1.25 लाख नई गाड़ियां लिस्ट हुई हैं। 3.5 लाख से ज्यादा ऑटो डीलरों के साथ ड्रूम भारत के 1000 से ज्यादा शहरों में मौजूद है। ड्रूम प्लेटफार्म पर इस समय हर महीने 4।5 करोड़ से भी ज्यादा विज़िटर्स हैं।

ड्रूम के फाउंडर और सीईओ संदीप अग्रवाल का कहना है कि ड्रूम ने बीते 6 साल के दौरान हजारों करोड़ों रुपए का निवेश करके 100 साल पुराने यूज्ड ऑटोमोबाइल क्लासीफाइड कैटेगरी को ऑनलाइन ई-कॉमर्स ट्रांजैक्शनल कैटेगरी में बदला है। इस दौरान 5 लाख से ज्यादा वाहनों और करीब इतनी ही संख्या में लोन, इंश्योरेंस, रिपेयर, इंस्पेक्शन आदि प्रोडक्ट की बिक्री की है। यह सब बिक्री 100% ऑनलाइन तरीके से किया गया है। इस समय कोविड-19 महामारी की वजह से ग्राहकों के सेंटीमेंट में उल्लेखनीय बदलाव हुआ है। इसे देखते हुए ड्रूम ने भी अपनी रणनीति में बदलाव किया है।

गुरुग्राम आधारित कंपनी ने हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने और ग्राहकों को बचाने के लिए कई सारे इनोवेटिव सेवाएं शुरू की हैं।  इनमें रोगाणुरोधी कोटिंग से वाहन की सतहों को रोगाणुरहित बनाने के उद्देश्य से जर्म शील्ड सेवा शुरू शामिल है, जिससे वाहन 3 महीने के लिए वायरस से सुरक्षित हो जाता है

विज्ञापन