विज्ञापन

पंचायतीराज चुनाव: टिब्बी हनुमानगढ़ प्रधान पंचायत समिति लॉटरी लिस्ट

पंचायतीराज चुनाव: टिब्बी हनुमानगढ़ प्रधान पंचायत समिति लॉटरी लिस्ट
विज्ञापन

टिब्बी | पंचायत समिति बनने के बाद हुए चुनावों में पंचायत समिति का प्रधान दूसरी बार आरक्षित हुआ है। 2010 में पहली बार एससी वर्ग के प्रधान भूपसिंह मेघवाल निर्वाचित हुए। आम चुनाव 2015 में सामान्य महिला वर्ग से आरक्षित हुआ। इस बार पुनः आरक्षित एससी वर्ग में आने से अन्य वर्गों के सम्भावित प्रत्याशियों को मायूस होना पड़ा। श्रेणीवार आवंटन व आरक्षण का निर्धारण करने से पूर्व दर्जनों संभावित नाम सामने आने सहित अपने अपने जोन के निर्धारण में जुट गए थे। जोन में संभावना के अनुसार लॉटरी नहीं निकलने पर प्रत्याशी अपने भाग्य पर निराश हुए। जोन 12 सामान्य महिला वर्ग से आरक्षित होने के बाद अगला प्रधान एससी वर्ग के आरक्षित जोन व सामान्य वर्ग के आरक्षित में एससी श्रेणी का विजेता प्रत्याशी सम्भावित प्रधान बनेगा। कांग्रेस व बीजेपी सभी जोन में अपने-अपने प्रत्याशियों की तलाश में जुट गए। गत आमचुनाव 2015 में प्रधान पद सामान्य महिला आरक्षित होने के कारण 17 जोन में 12 महिलाएं सदस्य चुनी गई थीं। वहीं इस बार प्रधान की दावेदारी जताने व चाहत वालों में एससी वर्ग के आरक्षित प्रधान पद में सदस्यों की संख्या अधिक होगी।

जाेन जोनवार पंचायतें आरक्षण
1 सालीवाला, मलड़खेड़ा  ओबीसी
2 पन्नीवाली, पीरकामड़िया  एससी महिला
3 सलेमगढ़ मसानी, शेरेकां  ओबीसी महिला
4 2 केएसपी, 4 केएसपी, मेहरवाला आंशिक  सामान्य
5 डबलीकलां आंशिक, मेहरवाला आंशिक  सामान्य
6 िमर्जावालीमेर, डबलीकलां आंशिक  सामान्य महिला
7 चाहूवाली, खिनानियां  एससी महिला
8 रामपुरा उर्फ रामसरा, डबलीखुर्द  सामान्य महिला
9 मसीतांवाली, बेहरवाला  सामान्य
10 तलवाड़ाझील अनुसूचित  जाति
11 राठीखेड़ा, िसलवाला खुर्द  एससी महिला
12 टिब्बी आंशिक  सामान्य महिला
13 सूरेवाला, टिब्बी आंशिक  अनुसूचित जाति
14 कुलचंद्र, नाईवाला, सहारणी आंशिक  सामान्य
15 बशीर, चंदूरवाली  सामान्य महिला
16 खाराखेड़ा, सहारणी आंशिक  अनुसूचित जाति
17 साबुआना, गुड़िया  सामान्य
विज्ञापन