विज्ञापन

बॉलीवुड: कृष्णा श्रॉफ ने शेयर किए फोटोज, फैन बोला- 'पहली बार आपको कपड़ों में देखा'

बॉलीवुड: कृष्णा श्रॉफ ने शेयर किए फोटोज, फैन बोला- 'पहली बार आपको कपड़ों में देखा'
विज्ञापन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की बेटी व हैंडसम हंक अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर कृष्णा ने फोटोज शेयर किए हैं, लेकिन इस बार इन फोटोज में हॉटनेस का तड़का नहीं है।

कृष्णा का फोटोशूट

दरअसल अक्सर बोल्ड फोटोज शेयर करने वालीं कृष्णा श्रॉफ ने इस बार जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उनका बोल्ड अंदाज नहीं दिख रहा है। ऐसे में कृष्णा के इन फोटोज को एक ओर जहां फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ फैन्स ने कृष्णा के इन फोटोज पर मजेदार कमेंट भी किए हैं। एक फैन ने लिखा- पहली बार आपको कपड़ों में देखा। तो वहीं एक दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- आप पूरे कपड़ों में प्यारे दिखते हो।

फिटनेस फ्रीक हैं कृष्णा श्रॉफ

बता दें कि कृष्णा श्रॉफ फिटनेस फ्रीक है और अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। याद दिला दें कि कृष्णा श्रॉफ एमएमए मैट्रिक्स फिटनेस सेंटर और मैट्रिक्स फाइट नाइट की फाउंडर भी हैं। कृष्णा फिटनेस में अपने भाई और बॉलीवुड के हैंडसम हंक अभिनेता टाइगर श्रॉफ को भी टक्कर देती हैं।

विज्ञापन