IPL 2022: तिलक वर्मा जल्द बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, रोहित शर्मा ने भी कही बड़ी बात
IPL 2022 - तिलक वर्मा जल्द बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, रोहित शर्मा ने भी कही बड़ी बात
|
Updated on: 13-May-2022 07:40 AM IST
मुंबई। तिलक वर्मा (Tilak Varma) के लिए आईपीएल 2022 बेहद खास रहा है। वे मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 19 साल के इस युवा खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। उन्होंने अंतिम मुकाबले में सीएसके के खिलाफ नाबाद 34 रन बनाए और टीम को जीत भी दिलाई। हालांकि मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। मैच में सीएसके की टीम पहले खेलते हुए सिर्फ 97 रन ही बना सकी थी। जवाब में मुंबई ने लक्ष्य को 31 गेंद शेष रहते 5 विकेट पर हासिल कर लिया। यह टीम की 12 मैचों में सिर्फ तीसरी जीत है। स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा तिलक वर्मा की बल्लेबाजी से प्रभावित दिखे। चेन्नई और मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने कहा कि यह युवा बल्लेबाज भविष्य का मुंबई का कप्तान है। उसने आईपीएल के मौजूदा सीजन में कमाल का खेल दिखाया है। मालूम हो तिलक ने अब तक 12 मैचों में 41 की औसत से 368 रन बनाए हैं। टीम का अन्य कोई बल्लेबाज 350 रन के आंकड़े को नहीं छू सका है। उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाया है। स्ट्राइक रेट 133 का है।जल्द टीम इंडिया से खेलेंगेसीएसके के खिलाफ जीत के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि तिलक वर्मा जल्द टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए दिख सकते हैं। उन्होंने कहा कि उसने कठिन परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन किया है। इतने शांत दिमाग से खेलना आसान नहीं है। वह सभी फॉर्मेट का खिलाड़ी है। उसके पास तकनीक है। उन्होंने कहा कि उसमें अच्छा प्रदर्शन करने की भूख है। मेरे हिसाब से वह सही रास्ते पर है। हम सभी की नजर उस पर हैइस मुकाबले से पहले तक तिलक वर्मा ने 26 टी20 के मुकाबले में 33 की औसत से 715 रन बनाए थे। 5 अर्धशतक लगाया था। 75 रन की सबसे बड़ी पारी खेली है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140 का रहा है। हैदराबाद में जन्मे तिलक ने अब तक फर्स्ट क्लास के 4 और लिस्ट-ए के 16 मुकाबले खेले हैं। फर्स्ट क्लास में उन्होंने 32 की औसत से 255 रन बनाए हैं। 2 अर्धशतक जड़ा है। वहीं लिमिटेड ओवर के फॉर्मेट में 52 की औसत से 784 रन बनाए हैं। 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाया है।
Disclaimer
अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।