देश: यूरोप की जहरीली हवाओं से हमारे हिमालय पर बरस रही है ये आफत- रिसर्च
देश - यूरोप की जहरीली हवाओं से हमारे हिमालय पर बरस रही है ये आफत- रिसर्च
|
Updated on: 27-Jul-2020 09:55 AM IST
हिमालय में कम होती बर्फ की चादरों के लिए अभी तक स्थानीय लोगों को जिम्मेदार माना जाता था। असल में हिमालय की कम बर्फबारी, बर्फ का तेजी पिघलना और विंटर लाइन का खिसकना ये सब यूरोपीय देशों की वजह हो रहा है। यह खुलासा किया है देहरादून स्थित एक प्रमुख संस्थान ने जो हिमालय को बचाने के लिए काम करता है। यूरोपीय देशों का वायु प्रदूषण और जहरीली गैसें अब हमारे हिमालय का मुंह काला कर रही हैं। इससे हिमालय की सेहत बिगड़ रही है। एक रिसर्च में पता चला है कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते हिमालय में सितंबर से दिसंबर तक होने वाली बर्फबारी अब खिसक कर जनवरी से मार्च हो गई है। इस वजह से जनवरी से मार्च तक पड़ी बर्फ अप्रैल और मई में गर्मी आते ही जल्दी पिघल जाती हैं। ये शोध किया है देहरादून स्थित वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वैज्ञानिकों ने। इस रिसर्च के अनुसार उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विंटर लाइन यानी बर्फ की रेखा करीब 50 मीटर पीछे खिसक गई है। इसकी वजह से कई हिमालयी वनस्पतियां और सेब की प्रजातियां खत्म होने की कगार पर पहुंच गई हैं। अब देश के वैज्ञानिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूरोपीय देशों की तरफ से आने वाले प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाएंगे। वाडिया इंस्टीट्यूट के डॉ। डीपी डोभाल कहते हैं कि पहले हिमालय पर सितंबर से ही बर्फबारी शुरू हो जाती थी। इस समय गिरी बर्फ मार्च तक ठोस हो जाती थी।बर्फ की परत भी मोटी होती थी। क्योंकि नवंबर से फरवरी के बीच भी बर्फबारी होती रहती थी। लेकिन अब सितंबर से दिसंबर तक होने वाली बर्फबारी खिसक कर जनवरी से मार्च हो गई है। इसलिए जो बर्फ गिरती है उसे ठोस होने का समय नहीं मिलता। क्योंकि एक महीने बाद ही गर्मी का मौसम आ जाता है।विंटर लाइन यानी बर्फ की रेखा या स्नोलाइन के पीछ खिसकने का कारण भी यही है। इस समय हिमालय पर दो तरह का प्रदूषण हो रहा है। पहला बायोमास प्रदूषण (कार्बन डाईऑक्साइड) और दूसरा तत्व आधारित प्रदूषण। ये दोनों ही ब्लैक कार्बन बनाते हैं। जिसकी वजह से 15 हजार ग्लेशियर पिघल रहे हैं। अभी तक हिमालय की बर्फ पिघलने के पीछे अकेले स्थानीय प्रदूषण को जिम्मेदर माना जाता था। लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि यूरोपीय देशों से आने वाला वायु प्रदूषण और जहरीली गैसें ग्लेशियरों पर ब्लैक कार्बन की मात्रा बढ़ा रही हैं।जबकि, पहले कहा जाता था कि इसके पीछे उत्तराखंड में जंगलों में आग लगाने से, लकड़ियां जलाने से और गाड़ियों के प्रदूषण से हिमालय की बर्फ पिघल रही हैं। लेकिन अब इस शोध से एक नया पहलू सामने आया है।
Disclaimer
अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।