विज्ञापन

बॉलीवुड: दुखद घटना को फायदे में बदल रहे हैं: सुशांत के नाम पर फंड एकत्रित कर रहे लोगों पर उनकी बहन

बॉलीवुड: दुखद घटना को फायदे में बदल रहे हैं: सुशांत के नाम पर फंड एकत्रित कर रहे लोगों पर उनकी बहन
विज्ञापन

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन मीतू सिंह ने गुरुवार को प्रशंसकों को दिवंगत अभिनेता के नाम पर डोनेशन इकट्ठा किए जाने के खिलाफ चेतावनी दी है और यह कहा है कि सुशांत का परिवार उनसे संबंधित किसी भी चीज चाहे वह किताब हो या फिल्म या किसी दूसरे सामान के बदले धन जुटाने की अनुमति नहीं देता है।

मीतू ने ट्वीट करते हुए कहा है, "हमें यह पता चला है कि कुछ लोग अपने निजी फायदे के लिए इस स्थिति का फायदा उठा रहे हैं, जो कि एक अमानवीय कृत्य है। इन सभी लोगों को ऐसा करने से बचना चाहिए। यह अफसोस की बात है।"

वह आगे लिखती हैं, "हम यह भी सभी के ध्यान में लाना चाहते हैं कि परिवार ने सुशांत के नाम पर किसी को भी दान या धन जुटाने के लिए अधिकृत नहीं किया है और किसी को भी एसएसआर के बारे में या उससे संबंधित कुछ भी करने की सहमति नहीं है, चाहे वह एक फिल्म हो या कोई किताब हो या कोई चीज हो। आपदा को अवसर में बदलने की हमारे परिवार की कोई चाह नहीं है और हम दूसरों को भी ऐसा करने नहीं देंगे। हैशटैगजस्टिसफॉरसुशांतसिंहराजपूत हैशटैगएसएसआरइयंस हैशटैगसुशांतसिंहराजपूत।"

विज्ञापन