विज्ञापन

Viral News: 7 मिनट तक आसमान में दिखा UFO! प्लेन से ही शख्स ने बना लिया Video

Viral News: 7 मिनट तक आसमान में दिखा UFO! प्लेन से ही शख्स ने बना लिया Video
विज्ञापन

बर्लिन। दुनिया में कई लोग यूएफओ और एलियंस (UFO & Aliens) देखने का दावा कर चुके हैं। हालांकि अभी तक दूसरी दुनिया और इसके लोगों को लेकर कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं मिल पाया है। हालांकि, एलियंस को लेकर अमेरिका और यूके (US & UK) से लगातार खबरें सामने आ रही है। जिनमें अमेरिकी मिलिट्री (US Mmilitary) द्वारा कई बार यूएफओ देखने की बात भी शामिल है। अब जर्मनी के एक शख्स ने यूएफओ देखने का दावा किया है और इसका वीडियो भी शेयर किया है।

द सन में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक जर्मन टूरिस्ट ने कथित ऑब्जेक्ट (UFO) को प्लेन के साथ यात्रा करते हुए कैमरे में कैद किया गया। पैंसेजर का दावा है कि यूएफओ प्लेन के साथ चल रही थी, जिसने उसकी फ्लाइट का पीछा करने के 7 मिनट तक आकार बदलता रहा।

इस यात्री ने एक कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट (Conspiracy theorists) को जानकारी देते हुए कहा कि जमीन से हजारों फीट ऊपर ये यूएफओ हमारे बेहद नजदीक था।

जर्मन टूरिस्ट ने अपने दावे की सच्चाई बताने के लिए एक वीडियो भी सामने रखा है। इस फुटेज में एक सफेद रोशनी वाले ऑब्जेक्ट (वस्तु) को विमान के साथ यात्रा करते समय आकार बदलते देखा जा सकता है। अचानक ऑब्जेक्ट की रूपरेखा एक विमान के आकार से 'Y' शेप की आकृति में बदल जाती है।

वहीं इस वीडियो को लेकर थ्योरिस्ट और यू-ट्यूबर (YouTuber) ने दावा किया कि कैमरे में कैद ऑब्जेक्ट एक 'प्लाज्मा-आधारित जीव' हो सकता है।

इस फुटेज को यूएफओ रेडिट पेज पर साझा किया गया था, जहां कुछ लोगों का मानना ​​​​था कि वस्तु खिड़की के बाहर पानी की एक बड़ी बूंद थी। एक अन्य शख्स ने सुझाव दिया कि ये यूएफओ और एलियन नहीं बल्कि साइंस है।

ये घटनाक्रम प्रकाश तरंगो का एक अपवर्तन हो सकता है। ऐसा तब होता है जब हवा और कांच जैसे घनत्वों के बीच की सीमाओं को पार करते समय प्रकाश तरंगें गति बदलती हैं।

विज्ञापन