नागरिकता संशोधन कानून: CAA पर केंद्रीय मंत्री बोले - स्वतंत्रता के लिए इसलिए लड़ाई लड़ी कि 70 साल बाद देश इस विषय पर विचार करेगा?

नागरिकता संशोधन कानून - CAA पर केंद्रीय मंत्री बोले - स्वतंत्रता के लिए इसलिए लड़ाई लड़ी कि 70 साल बाद देश इस विषय पर विचार करेगा?
| Updated on: 29-Dec-2019 11:02 AM IST
नई दिल्ली | केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि भारत में रहने के लिए भारत माता की जय कहना ही पड़ेगा। धर्मेंद्र प्रधान ने नागरिकता संशोधन कानून पर कहा कि क्या नेता जी सुभाष चंद्र बोस का बलिदान बेकार जाएगा? क्या भगत सिंह का बलिदान बेकार जाएगा? क्या लोगों ने स्वतंत्रता के लिए इसलिए लड़ाई लड़ी ताकि आजादी के 70 साल बाद देश इस विषय पर विचार करेगा कि निगरिकता गिनें या न गिनें? 

महाराष्ट्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक समारोह में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि क्या इस देश को हम धर्मशाला बनाएंगे? क्या इस देश में कोई भी आकर रह पाएगा? इस विषय पर विचार करना पड़ेगा। इस विचार को स्पष्ट करना पड़ेगा कि भारत में भारत माता की जय कहना ही पड़ेगा। ऐसे लोग ही यहां रह पाएंगे। इस विचार को हमें स्पष्ट करना ही पड़ेगा।

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अभी भी देश में विरोध जारी है। देश की कई हिस्सों में लोग इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को तमिलनाडु में तौहीद जमात ने इस कानून के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी मुंबई में इस कानून के खिलाफ मार्च का आयोजन किया। 

मुंबई के अलावा कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ केरल में राजभवन तक महा रैली निकाली, जिसमें पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम सहित विभिन्न नेताओं ने भाग लिया।

कर्नाटक के शिवमोग्गा में ईदगाह मैदान में नागरिकता संशोधन अधिनियम, एनआरसी और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने भी नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ धरना दिया।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।