Tokyo Olympics, Hockey: वंदना कटारिया ने हैट्रिक गोल दाग रचा इतिहास, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

Tokyo Olympics, Hockey - वंदना कटारिया ने हैट्रिक गोल दाग रचा इतिहास, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया
| Updated on: 31-Jul-2021 12:03 PM IST
नई दिल्ली।  भारतीय महिला टीम (Indian womens hockey team) ने करो या मरो मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हरा दिया है। भारत की तरफ से वंदना कटारिया (Vandana Katariya) ने तीन और नेहा गोयल (Neha Goyal) ने एक गोल दागा। वंदना कटारिया पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने ओलंपिक के किसी मैच में हैट्रिक जमाया हो। भारतीय हॉकी टीम के अगले दौर में जाने की उम्मीदें अभी भी बची हुई है। ब्रिटेन अगर आयरलैंड को आज हरा देता है तो भारत क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगा।

वंदना कटारिया ने पहले क्वार्टर ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाते हुए चौथे मिनट में गोल दाग दिया। हालांकि पहले क्वार्टर के अंतिम क्षणों में दक्षिण अफ्रीका ने बराबरी का गोल कर दिया। दूसरे क्वार्टर में भी वंदना ने आक्रामक खेल दिखाया और स्कोर 2-1 कर दिया। दक्षिण अफ्रीका ने हालांकि भारत की बेहद कमजोर दिख रही डिफेंस लाइन को दूसरी बार भेद दिया। पहले हाफ में मुकाबला 2-2 से बराबर रहा। तीसरे क्वार्टर में भारत ने एक बार फिर जबरदस्त शुरुआत करते हुए नेहा गोयल के गोल की मदद से अपनी बढ़त 3-2 से कर ली थी। लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने जबरदस्त वापसी करते हुए तीसरा गोल दाग दिया। मैच के 49वें मिनट में कटारिया ने तीसरा गोल करते हुए भारत को 4-3 से आगे कर दिया जो निर्णायक साबित हुआ। दक्षिण अफ्रीका के लिए टैरिन ग्लास्बी, कप्तान एरिन हंटर और मारिजेन मराइस ने गोल दागे।

लगातार दूसरी बार ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली भारतीय टीम रियो ओलंपिक में 12वें स्थान पर रही थी। पहले तीन मैचों में भारत को दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड ने 5-1 से, जर्मनी ने 2-0 और गत चैम्पियन ब्रिटेन ने 4-1 से हराया था। चौथे मैच में नवनीत कौर के गोल की बदौलत भारत ने आयरलैंड को 1-0 से मात दी थी।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मुकाबला कल

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है जहां उसका सामना पूल-बी में तीसरे नंबर पर रहे ब्रिटेन से होगा। भारत ने शुक्रवार को मेजबान जापान को 5-3 से हराया, जो लीग चरण का उसका अंतिम मैच था। भारत के लिए सिमरनजीत सिंह, शमशेर सिंह और नीलकांत शर्मा ने 1-1 गोल किया। वहीं गुरजंत सिंह ने 2 गोल दागे। भारत ने लीग चरण में लगातार तीसरी और ओवरऑल चौथी जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया से हार झेलने के बाद भारतीय टीम ने स्पेन, अर्जेंटीना के बाद अब जापान को भी हराया। क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम शाम साढ़े 5 बजे से ग्रेट ब्रिटेन का सामना करेगी।


Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।