Corona crisis: सब्जियां, दालें, खाद्य तेल की कीमतें में बड़ा उछाल, जानिए कितना आया बदलाव

Corona crisis - सब्जियां, दालें, खाद्य तेल की कीमतें में बड़ा उछाल, जानिए कितना आया बदलाव
| Updated on: 15-Oct-2020 11:03 AM IST
Corona crisis: आम आदमी के पेट पर बड़ा झटका लगा है। हाल के दिनों में सब्जियां, दालें, खाद्य तेल आदि की कीमतें एकदम से बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में दुर्गापूजा को लेकर फलों की कीमत में भी बड़ा उछाल आने की आशंका है। 

कारोबारियों के अनुसार, अभी सब्जियों,  खाद्य तेल और दालों की कीमतें कम होने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है। इसकी वजह अनलॉक-5 लागू होने के बाद एकदम से मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर आना है। त्योहारी सीजन में मांग और बढ़ने से कीमत में और तेजी आने की पूरी संभावना है। 

राजधानी दिल्ली में प्रमुख वस्तुओं की कीमत में वृद्धि 

वस्तु               2 मार्च, 2020 को कीमत      13 अक्तूबर, 2020 को कीमत      

  • अरहर दाल                 93                               111
  • सरसों का तेल             124                              142
  • सोया तेल                    117                             122
  • सनफ्लावर                  123                             141
  • पॉम ऑयल                  102                            106
  • आलू                           23                               37
  • प्याज                           38                              43
  • टमाटर                         26                              45
अरहर दाल 100 रुपये के पार 

हरी सब्जियों, आलू, प्याज, टमाटर, सरसों तेल के साथ दाल लगातार बढ़ रही कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। थोक बाजार में अरहल दाल की कीमत 115 रुपये किलो के पार पहुंच चुकी हैं। दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में दालों की कीमतों में 15 से 20 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है। पिछले महीने से अरहर की दाल में 20 फीसदी का उछाल आया है। अरहर के अलावा मूंग और उड़द दाल भी 10 फीसदी तक महंगी हो चुकी है।

अभी और बढ़ेंगे दाम

आजादपुर मंडी पोटेटो-अनियन मर्चेंट एसोसिएशन (पोमा) के जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र शर्मा ने हिन्दुस्तान को बताया कि अभी मंडी में प्याज 25 रुपये से 40 रुपये, आलू 28 रुपये से 40 रुपये और टमाटर 35 रुपये से 40 रुपये के बीच उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में आलू, प्याज और टमाटर कीमत तेजी से बढ़ी और यह तेजी त्योहारी सीजन तक जारी रह सकती है। हालाकि, यहां से बहुत बड़ा उछाल आने की उम्मीद नहीं है क्योंकि अनलॉक-5 के साथ मंडियों में आपूर्ति बढ़ रही है। इससे कीमत पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। 

थोक और खुदरा रेट में दोगुने का अंतर

मंडी से खुदरा बाजार में आते-आते इनके दाम में दोगुना तक अंतर देखने को मिल रहा है। खुदरा में आलू अभी 40 से 50 रुपये प्रति किलो चल रहा है। वहीं, खास क्वालिटी के आलू का खुदरा भाव 60 रुपये तक भी है। प्याज की कीमत इस समय खुदरा में 60 रुपये किलो है। वहीं, टमाटर की बात की जाय तो 80 रुपए तक मिलने वाला टमाटर इस वक्त 50 से 60 रुपये मे मिल रहा है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।