टोक्यो पैरालिंपिक: विकलांगता क्वॉलिफिकेशन के विरोध के बाद विनोद कुमार के पैरालंपिक कांस्य पदक पर रोक

टोक्यो पैरालिंपिक - विकलांगता क्वॉलिफिकेशन के विरोध के बाद विनोद कुमार के पैरालंपिक कांस्य पदक पर रोक
| Updated on: 30-Aug-2021 07:03 AM IST
टोक्यो: टोक्यो पैरालिंपिक-2020 में भारत के लिए रविवार का दिन शानदार रहा है। भारत को रविवार को  पैरालिंपिक में तीसरा मेडल मिला। विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो ने डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को तीसरा मेडल दिलाया। लेकिन अब विनोद कुमार के नतीजे को होल्ड पर डाल दिया गया है।  उनके विकलांगता वर्गीकरण को लेकर हुए विरोध के बाद इसे होल्ड पर रखा गया है। रिव्यू के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।

हालांकि ये अभी ये साफ नहीं हुआ है कि किस आधार पर उनके वर्गीकरण को चुनौती दी गई है। आयोजकों ने बताया कि विकट्री सेरेमनी को 30 अगस्त के शाम के सेशन तक स्थगित कर दिया गया है। विनोद 19.91 मीटर का थ्रो फेंककर एशियाई रिकॉर्ड को भी ध्वस्त किया। विनोद सिल्वर के काफी करीब थे, लेकिन आखिरी क्षणों में वह चूक गए और उनको कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।  

भारत के मिशन शेफ गुरशरण सिंह ने पीटीआई से कहा कि विनोद का मेडल अभी है। उन्होंने कहा कि विरोध एक देश से या एक से अन्य देशों से भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि विनोद का ब्रॉन्ज मेडल अभी भी है। आज फैसला आने की संभावना नहीं है क्योंकि अभी बहुत देर हो चुकी है। यह कल होने की उम्मीद है।

उनसे पहले हाई जंप में निषाद कुमार ने रविवार को सिल्वर मेडल जीता। निषाद कुमार ने पुरुषों की T47 हाई जंप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में  2.06 मीटर की कूद लगाई। ये कूद उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में लगाई। इससे पहले  दिन की शुरुआत में टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने देश को पहला सिल्वर मेडल दिलाया था। वो पैरालंपिक में टेबल टेनिस में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।