विज्ञापन

एंटरटेनमेंट: सोशल मीडिया पर छाईं विराट कोहली की बहन, अब तक थीं लाइमलाइट से दूर

एंटरटेनमेंट: सोशल मीडिया पर छाईं विराट कोहली की बहन, अब तक थीं लाइमलाइट से दूर
विज्ञापन

एंटरटेनमेंट डेस्क | भारतीय कप्‍तान विराट कोहली, उनकी पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा अक्‍सर सुर्खियों में रहते हैं। मगर कोहली की बड़ी बहन भावना कोहली अभी तक लाइमलाइट से दूर थीं। हालांकि इन दिनों वह सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

उन्‍हें इंस्‍टाग्राम पर अकाउंट बनाए हुए काफी समय हो गया है। मगर पिछले कुछ समय से उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ गई है। वो अक्‍सर कोहली और अपने परिवार की तस्‍वीरें पोस्‍ट करती रहती हैं।

भावना के आयुष और महक नाम के दो प्‍यारे बच्‍चे हैं। महक को पेन्टिंग का काफी शौक है और अक्‍सर भावना अपनी बेटी की बनाई पेंटिंग शेयर करती हैं।

भावना अक्‍सर ही लाइम लाइट से दूर रहती हैं। अपने छोटे भाई विराट की शादी में भी वह हर समय उनके साथ मौजूद थीं, मगर फिर भी कैमरे से अक्‍सर दूर ही रहीं।

भावना अपने भाई के काफी करीब हैं और अक्‍सर उनकी मैच की तस्‍वीरें शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन