विश्व: तुम क्या कर रहे हो?: चंद्रयान-2 को लेकर पाक मंत्री से पीओके कार्यकर्ता

विश्व - तुम क्या कर रहे हो?: चंद्रयान-2 को लेकर पाक मंत्री से पीओके कार्यकर्ता
| Updated on: 11-Sep-2019 10:48 AM IST
चंद्रयान-2 को लेकर सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया इसरो का लोहा मान रही है। भारत की बड़ी कामयाबी को लेकर पाकिस्तान से भी कुछ लोग इसरो की तारीफ कर रहे हैं। इस बीच लंदन बेस्ड पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर के मानवाधिकार कार्यकर्ता आरिफ अजाकिया ने भी भारत की तारीफ की और पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। लंदन स्थित पीओके के मानवाधिकार कार्यकर्ता आरिफ अजाकिया ने कहा कि चंद्रयान -2 भारत का ऐतिहासिक मिशन है। नासा भी कह रहा है कि वे सराहना करते हैं कि भारत ने यह यात्रा की। वे कह रहे हैं कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। कोशिश करने वाले ही असफल हो सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मगर फवाद चौधरी, शेख राशिद आप क्या कर रहे हैं?

उन्होंने आगे पाकिस्तान के मंत्रियों को लताड़ लगाई और कहा कि आप लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। आप रैलियां निकाल रहे हैं। क्या यही आपका काम है? फवाद चौधरी आप विज्ञान मंत्री हैं। रिक्शा और साइकिल से बाहर आइए। इस देश के भविष्य के बारे में सोचिए। इस वक्त जब हर जगह मेट्रो है, आप रिक्शा में ही हो। यह आपका मानक है!

आरिफ अजाकिया ने जनरल गफूर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनरल गफूर आप कहते हैं कि आप अर्थव्यवस्था को संभाल लेंगे। आप ही इसे आईसीयू में लाए हैं, अब इसे अकेला छोड़ दें। क्वेटा में पिछले सप्ताह 2 धमाके हुए थे। श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ियों ने यहां आने से मना कर दिया है। पाकिस्तान में कानून और व्यवस्था बनाए रखना आपका काम है, जो सबसे खराब है।

आरिफ अजाकिया ने पाकिस्तान और उनके मंत्रियों से कहा कि आप दूसरों को उपदेश दे रहे हैं। क्या आप अपने पद पर सिर्फ ट्विटर पर युद्ध छेड़ने के लिए हैं? आपने इस देश को मजाक बना दिया है। हम जहां जाते हैं वहां हमारा मजाक उड़ाया जाता है। और आप कश्मीर और चंद्रयान -2 के बारे में अधिक चिंतित हैं!

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।