COVID-19 Update: जब अनजान शख्स के पंच से बेहोश हो गई थीं फातिमा सना शेख, फिर एक्ट्रेस के पिता ने लड़के की ली खबर

COVID-19 Update - जब अनजान शख्स के पंच से बेहोश हो गई थीं फातिमा सना शेख, फिर एक्ट्रेस के पिता ने लड़के की ली खबर
| Updated on: 27-Apr-2021 06:40 AM IST
नई दिल्लीः फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) को फिल्म दंगल (Dangal) से पहचान मिली थी। उन्हें इस फिल्म में अपने काम के लिए काफी तारीफ मिली थी। फिल्मों में बहादुरी के रोल निभाने वाली फातिमा असल जिंदगी में भी काफी बहादुर हैं। एक इंटरव्यू के दौरान फातिमा ने छेड़खानी का एक किस्सा सुनाया था, जिसमें उनकी एक लड़के से झड़प हो गई थी। तब एक्ट्रेस के पिता ने लड़के की अच्छे से खबर ली थी।

फातिमा ने कहा था कि उनके पिता उनका मजबूत सपोर्ट सिस्टम हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फातिमा ने आगे बताया कि एक बार वे जिम से वापस आ रही थीं, तब एक शख्स उन्हें घूर रहा था। जब एक्ट्रेस ने उस शख्स के पास जाकर पूछा कि वह उन्हें क्यों घूर रहा है, तब शख्स ने कहा कि उन्हें देखना उसे अच्छा लग रहा है।

इसके बाद दोनों में जुबानी जंग शुरू हो गई। फिर उस शख्स ने फातिमा का चेहरा छुआ। ऐसा करने पर एक्ट्रेस को उस शख्स पर गुस्सा आ गया और उन्होंने उसे एक जोरदार तमाचा रसीद कर दिया। इस पर शख्स ने फातिमा को मुक्का मार दिया और वे बेहोश हो गईं। जब एक्ट्रेस के पिता को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने शख्स की अच्छे से खबर ली।

बता दें कि फातिमा सना ने फिल्म चाची 420 में क्यूट बच्ची का रोल निभाया था। फिल्म में कामल हासन उनके पिता के रोल में नजर आए थे। 2016 में फिल्म दंगल में गीता फोगट के रोल में नजर आईं, जिससे वे लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच गई थी। हाल में फातिमा लूडो और अजीबा दास्तान में नजर आई थीं। वे आमिर की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में भी खास रोल निभा चुकी हैं।

लूडो में निभाए कैरेक्टर के बारे में बात करते हुए फातिमा सना शेख ने कहा- 'मैं बिल्कुल भी वो नहीं हूं। पतिव्रता लड़की। मेरे साथ कोई ऐसी चीज करे तो दो थप्पड़ मार दूं।' बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए फातिमा ने कहा- 'मैं भी एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में थी। यह बहुत मुश्किल होता है। हम कहते हैं कि हम ये कर लेंगे, वो कर लेंगे। लेकिन, जब आप इसमें होते हैं तो यह समझना बहुत मुश्किल हो जाता है कि क्या करें।' बता दें कि हाल ही में फातिमा कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं, जिसके बाद उन्होंने कोविड-19 प्रोटोकॉल्स को फॉलो करते हुए खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया था।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।