PM Modi in Telangana: 'जब पूरी दुनिया आर्थिक मंदी का शिकार हो रही, तब हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहे'- पीएम मोदी

PM Modi in Telangana - 'जब पूरी दुनिया आर्थिक मंदी का शिकार हो रही, तब हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहे'- पीएम मोदी
| Updated on: 12-Nov-2022 05:58 PM IST
PM Modi in Telangana: तेलंगाना के रामगुंडम में उर्वरक प्लांट का उद्घाटन किया। उर्वरक प्लांट का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, इस प्लांट के शुरू होने के बाद यहां के हजारों-लाखों किसानों को फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि, आज केंद्र सरकार तेलंगाना में 10 हजार करोड़ से भी ज्यादा रुपयों की विकास योजनाएं चला रही है। इस योजनाओं का सीधा फायदा यहां के किसानों और उसकी खेतीबाड़ी को फलने-फूलने में मददगार साबित हो रहा है। 

'जब दुनिया आर्थिक मंदी का शिकार तब हम आगे बढ़ रहे'

सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, भले ही पूरी दुनिया कोरोना महामारी के बाद आर्थिक मंदी से जूझ रही हो लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर कदम बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि, जानकारों का मानना है कि, पिछले 8 सालों में हमने जो काम किया है उससे जो विकास कई दशकों में हटा वह आने वाले कुछ वर्षों में हो जायेगा। पीएम मोदी ने कहा कि, आज सरकार में परिवर्तन के साथ-साथ आम लोगों की सोच में भी परिवर्तन हो रहा है। आज नया भारत बनाने की दिशा में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर में जबरदस्त ग्रोथ हो रही है। देश में निवेश आ रहा है। यहां व्यापर को सुगम बनाया जा रहा है और सरकार इसी दिशा में और भी काम कर रही है। 

'किसानों को खाद देने के लिए खर्च किये 9.5 लाख करोड़ रुपए' 

पीएम मोदी ने कहा कि, देश के किसानों तक सस्ती और बेहतर खाद पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने पिछले 8 वर्षों में लगभग 9.5 लाख करोड़ रुपए खर्च किए। वहीं इस साल सरकार 2.5 लाख रुपए खर्च किये जाएंगे। पीएम मोदी ने बताया कि, उत्तर प्रदेश एक गोरखपुर में स्थापित्ब प्लांट काम कर रहा है और आज से यह भी काम करना शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि, जब देश भर में सभी पांच उर्वरक संयंत्र चालू हो जाएंगे, तो किसानों के लिए 60 लाख टन यूरिया उपलब्ध होगी, जिससे बड़ी धनराशि की बचत होगी। 

'कुछ लोग राजनीतिक हित के लिए अफवाह फैलाने में लगे' 

विपक्ष पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, कुछ लोग अपने राजनीतिक हित साधने के लिए लगातार झूठ बोलते हैं। लोगों को बहकाने के लिए अफवाह फैलाते हैं। लेकिन अफवाह फैलाते और झूठ बोलते हुए वह यह भूल जाते हैं कि, वह पकड़े जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि, जनता अफवाह और झूठ पर बिलकुल भरोसा न करे।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।