नई दिल्ली: इंडियन टुबैको कंपनी के पूर्व सीईओ वाईसी देवेश्वर का 72 वर्ष की उम्र में निधन
नई दिल्ली - इंडियन टुबैको कंपनी के पूर्व सीईओ वाईसी देवेश्वर का 72 वर्ष की उम्र में निधन
नई दिल्ली. इंडियन टुबैको कंपनी लिमिटेड (आईटीसी) के पूर्व एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और सीईओ वाईसी देवेश्वर का शनिवार को 72 साल की उम्र में निधन हो गया। आईटीसी ने उनके निधन की पुष्टि की है। देवेश्वर दो दशक से ज्यादा आईटीसी के प्रमुख रहे। देवेश्वर का जन्म 4 फरवरी 1947 को लाहौर में हुआ था। उन्होंने दिल्ली आईआईटी और उसके बाद हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। 1968 में उन्होंने आईटीसी ज्वाइन की।1991 से 94 तक देवेश्वर एयर इंडिया के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) रहे। वे आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड में भी डायरेक्टर रहे। देवेश्वर ने 2017 में आईटीसी का चीफ एग्जीक्यूटिव का पद छोड़ दिया था। इसके बाद वे कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बने रहे।