क्रिकेट: युवराज ने शेयर किया उनसे जुड़ा अनुष्का-विराट पर 'दूसरी लड़कियों के बारे में सोचने वाला' मीम

क्रिकेट - युवराज ने शेयर किया उनसे जुड़ा अनुष्का-विराट पर 'दूसरी लड़कियों के बारे में सोचने वाला' मीम
| Updated on: 14-Nov-2021 12:49 PM IST
क्रिकेट: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने फैंस के मनोरंजन के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक मीम अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस मीम में युवराज सिंह नहीं है बल्कि भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी हैं।

टीम इंडिया के फैंस ने इस साल टी-20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह को काफी मिस किया। भारतीय टीम सुपर-12 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हारने के बाद सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई थी। इस दौरान सोशल मीडिया पर फैंस ने युवराज सिंह को लेकर कई मीम बनाए थे। उनका मानना था कि टीम में युवराज सिंह जैसा कोई खिलाड़ी टीम में नहीं था जिसके कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा।

युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक मीम शेयर किया। इसमें विराट कोहली सोच में खोए हुए नजर आ रहे हैं। उनके सामने अनुष्का शर्मा को दिखाया गया है। मीम में ऐसा कहा गया कि अनुष्का शर्मा को लग रहा है कि विराट कोहली किसी लड़की के बारे में सोच रहे हैं वहीं विराट कोहली यह सोच रहे हैं कि अगर युवराज सिंह होते तो मध्यक्रम मजबूत होता। युवराज ने इस मीम को हंसने वाली इमोजी के साथ पोस्ट किया है।

युवराज सिंह ने साल 2019 में अंततराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। हालांकि उन्होंने हाल ही में अपनी वापसी को लेकर इशारा दिया था। युवराज ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी वापसी की खबर फैंस के बीच साझा किया था।

युवराज ने भारत के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी-20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11000 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें 17 शतक और 71 अर्धशतक शामिल हैं। युवराज ने अपना आखिरी मैच भारत के लिए 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।