विज्ञापन

Breaking News: तमिलनाडु के नेयवेली पावर प्लांट में ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत; 17 घायल

Breaking News: तमिलनाडु के नेयवेली पावर प्लांट में ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत; 17 घायल
विज्ञापन

तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कुड्डालोर जिला स्थित नेयवेली पावर प्लांट (Neyveli Lignite power plant) के ब्वॉयलर स्टेज-2 में ब्लास्ट होने की वजह से छ: लोगों की मौत हो गई है और 17 लोग घायल हो गए हैं. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार 13 घायलों को एनएलसी लिग्नाइट अस्पताल ले जाया गया है.


अभी तक ब्लास्ट के वजह की जानकारी नहीं मिल पाई है. यह विस्फोट कुड्डालोर (Cuddalore) में नेयवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (neyveli lignite corporation) के एक बॉयलर में हुआ. एनएलसी की अपनी दमकल टीमें हैं जो विस्फोट के बाद बचाव अभियान में जुट गई हैं. साथ ही कुड्डालोर जिला प्रशासन से बचाव दल भी मौके पर पहुंच गया है.


बता दें कुड्डालोर, राजधानी चेन्नई से 180 किलोमीटर दूर स्थित हैसात इकाइयों में 1,470 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है. एक बॉयलर में विस्फोट हो गया, जिससे बड़े पैमाने पर आग लग गई. फिलहाल आग पर काबू करने की कोशिश जारी है.


विज्ञापन