लेह: सियाचिन में हुए हिमस्खलन से सेना के 4 जवान शहीद, 2 नागरिकों की भी मौत

लेह - सियाचिन में हुए हिमस्खलन से सेना के 4 जवान शहीद, 2 नागरिकों की भी मौत
| Updated on: 19-Nov-2019 10:11 AM IST
सियाचिन. दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र कहे जाने वाले सियाचिन ग्लेशियर में हुए हिमस्खलन में सोमवार को आठ जवान फंस गए थे। यहां 6 के मरने की खबर आई है जिसमें दो पोर्टर हैं। उत्तरी सियाचिन में जिस समय बर्फिला तूफान आया उस दौरान जवान क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जवानों को बचाने के लिए सेना ने तत्काल राहत अभियान शुरू कर दिया है।  फंसे बाकी दो को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। सेना के सूत्रों ने बताया कि दोपहर तीन बजे 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुए हिमस्खलन ने सेना की कुछ चौकियों को भी तबाह कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि जिस दौरान हिमस्खलन हुआ, उस दौरान जवानों का एक दल गश्त पर था।

माइनस 60 डिग्री तक रहता है तापमान

कारकोरम क्षेत्र में लगभग 20 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर विश्व में सबसे ऊंचा सैन्य क्षेत्र माना जाता है। यहां पर जवानों को शीतदंश और तेज हवाओं से जूझना पड़ता है। सर्दियों में यहां हिमस्खलन और भूस्खलन आम बात है और तापमान माइनस 60 डिग्री तक चला जाता है।

2016 में 10 जवान शहीद हो गए थे

2016 फरवरी में हुए हिमस्खलन में 10 जवान शहीद हो गए थे। लांस नायक हनुमंथप्पा को घटना के छह दिन बाद बर्फ में 25 फीट नीचे से जिंदा निकाला गया था। लेकिन बाद में दिल्ली के सैन्य अस्पताल में उनकी मौत हो गई। हनुमंथप्पा उन 10 जवानों में से थे जो तीन फरवरी को 10 जवानों के साथ 20500 फीट की ऊंचाई पर हिमस्खलन में फंस गए थे।  

1984 से अब तक 1013 जवान हुए शहीद

सियाचिन सामरिक तौर पर भारत के लिए कितना अहम है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 1984 से लेकर अब तक इस बर्फीले ग्लेशियर में 1013 से ज्यादा जवान शहीद हुए हैं।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।