IPL 2020: चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की राह इस बार मुश्किल

IPL 2020 - चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की राह इस बार मुश्किल
| Updated on: 08-Aug-2020 01:14 PM IST
IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 का आगाज 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने जा रहा है। हर क्रिकेट फैंस को आईपीएल के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा कई दर्शक ऐसे भी हैं जो इस चर्चा को गर्म कर रहे हैं कि कौन-सी टीम इस बार के आईपीएल सीजन 13 में अपना दमखम दिखा पाएगी या फिर यूएई के मैदानों पर फिसड्डी साबित होगी। इस सूची में अगर किसी आईपीएल टीम का नाम हो जो बतौर चैंपियन जानी जाती है, लेकिन यूएई में वह टीम अपने पुराने प्रदर्शन को कभी नहीं दोहराना चाहेगी। वो टीम 4 बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस है।  आंकड़ो पर अगर गौर किया जाए तो यूएई में  मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद लचर रहा है।  मुंबई इंडियंस को यूएई में एक भी जीत नसीब नहीं हुई है।

दरअसल साल 2014 में देश में लोकसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल सीजन 7 के लगभग आधे मुकाबले यूएई में कराने का फैसला किया था। उसके तहत टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की टीम  मुंबई इंडियंस को यूएई के मैदानों पर 5 मुकाबले खेलने पड़े और आलम यह रहा कि  मुंबई इंडियंस (MI) इन पांचों मैचों में से एक भी मुकाबला अपने नाम नहीं कर पाई। इस आधार पर  मुंबई इंडियंस का यूएई में जीत का खाता अब भी शून्य पर बना हुआ है। हालांकि उसके बाद से  मुंबई इंडियंस आईपीएल की ट्रॉफी  को 3 बार अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में रोहित की पलटन इस बार पूरी कोशिश करेगी की यूएई में वे अपने पुराने इतिहास को भूलकर एक नया कार्तिमान रचे।

वहीं अगर आईपीएल इतिहास की बात की जाए तो  मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंगस (CSK) इस लीग की सबसे कामयाब टीमें हैं। इस रेस में  मुंबई इंडियंस सीएसके से एक कदम आगे है। यही कारण है कि  मुंबई इंडियंस के फैंस की मांग भी यही है कि उनकी टीम 5वीं बार आईपीएल के खिताब को अपने नाम करे और गतविजेता होने उदाहरण पेश करे। आपको बता दें की  मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल की प्रतियोगिता को जीता है। इसलिए  मुंबई इंडियंस फैन्स की फेवरिट लिस्ट में शामिल है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।