राज्य: राजस्थान में 48 पंचायत समितियां,1264 पंचायतें नई बनी मुख्यमंत्री गहलोत ने दी हरी झंडी

राज्य - राजस्थान में 48 पंचायत समितियां,1264 पंचायतें नई बनी मुख्यमंत्री गहलोत ने दी हरी झंडी
| Updated on: 15-Nov-2019 09:49 PM IST
जयपुर. मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत ने 48 नई पंचायत समितियां और 1264 नई ग्राम पंचायताें के गठन काे मंजूरी दे दी है। अब प्रदेश में 11152 ग्राम पंचायतें और 343 पंचायत समितियां हाे जाएंगी। पिछले पांच माह से पंचायताें के पुनर्गठन की प्रक्रिया जारी थी।

देर रात तक नई ग्राम पंचायतों और पंचायत समितियाें के नोटिफिकेशन की प्रक्रिया जारी थी। इनके गठन की अधिसूचना जल्द ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग जारी करेगा। प्रदेश के 33 जिलाें में से 12 जिलाें में एक भी पंचायत समिति गठन काे मंजूरी नहीं मिली है। जयपुर में सबसे ज्यादा छह, जाेधपुर और दाैसा में पांच-पांच नई पंचायत समितियां बनेंगी। गौरतलब है कि पंचायत समितियों और ग्राम पंचायत के पुनर्गठन के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डिप्टी सीएम सचिन पायलट की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी बनाई थी।

नई पंचायत समितियाें के गठन में सीएम अशाेक गहलाेत के गृह जिले जाेधपुर काे पांच नई पंचायत समितियाें की साैगात दी गई है। डिप्टी सीएम सचिन पायलट जिस टाेंक जिले से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं, वहां पर एक पंचायत समिति दी गई है। इसी तरह चिकित्सा मंत्री डाॅ. रघु शर्मा के विधानसभा क्षेत्र अजमेर में भी एक ही पंचायत समिति जारी की गई है।

जयपुर के बाद पंचायत समिति गठन में जोधपुर आगे 

जिला             नई पंचायत समितियाें के नाम

अजमेर              -अजमेर ग्रामीण मुख्यालय घूघरा

अलवर               -गाेविंदगढ़ और मालाखेड़ा

बांसवाड़ा              -कुछ नहीं

बारां                    -मांगराेल

बाड़मेर               -फागलिया, आडेल, बाड़मेर ग्रामीण और पायला कलां

भरतपुर              -भुसावर और उच्चैन

भीलवाड़ा             -करेड़ा

बीकानेर               -बज्जू

बूंदी                   -कुछ नहीं

चित्ताैड़गढ़         -कुछ नहीं

चूरू            -कुछ नहीं

दाैसा           -रामगढ़ पचवारा, नांगल राजावतान, बसवा, बैजूपाड़ा और सिकंदरा

धाैलपुर           -सरमथुरा

डूंगरपुर           -कुछ नहीं

हनुमानगढ़       -कुछ नहीं

जयपुर          -जाेबनेर, किशनगढ़ रेनवाल, आंधी, माैजमाबाद, माधाेराजपुरा और तूंगा

जैसलमेर       -माेहनगढ़, नाचना, भणियाणा और फतेहगढ़

जालाैर            -सरनाउ

झालावाड़         -कुछ नहीं

झुंझुनूं          -सिंघाना

कराैली         -श्रीमहावीर जी और मासलपुर

जाेधपुर        -धवा, धंटियाली, चामू, आऊ और केरु

काेटा        -कुछ नहीं

नागाैर        -कुछ नहीं

पाली        -कुछ नहीं

प्रतापगढ़        -सुहागपुरा और दलाेट

राजसमंद       -देलवाड़ा

सवाईमाधाेपुर  -मलारना डूंगर

सीकर        -नेछवा, पलसाना और अजीतगढ़

सिराेही        -कुछ नहीं

श्रीगंगानगर    -कुछ नहीं

टाेंक              -पीपलू

उदयपुर       -नयागांव  और वल्लभनगर

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।