शपथ ग्रहण: 'शिव राज' में सिंधिया की 'ज्योति' | 28 नए मंत्रियों में से; 9 सिंधिया खेमे से, 41 प्रतिशत पूर्व कांग्रेसी बने मंत्री

शपथ ग्रहण - 'शिव राज' में सिंधिया की 'ज्योति' | 28 नए मंत्रियों में से; 9 सिंधिया खेमे से, 41 प्रतिशत पूर्व कांग्रेसी बने मंत्री
| Updated on: 02-Jul-2020 01:33 PM IST
भोपाल | शिवराजसिंह के मंत्रिमंडल विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमा फायदे में रहा है। सिंधिया समर्थकों और कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं को 230% का फायदा हुआ है। गुरुवार को 28 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 9 सिंधिया के हैं, जबकि 7 शिवराज सरकार में पहले मंत्री रह चुके हैं। शपथ लेने वाले 28 नेताओं में से 20 को कैबिनेट और 8 को राज्य मंत्री बनाया गया है। 4 नेता ऐसे हैं, जो तीन महीने पहले तक कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे थे। सिंधिया खेमे के सिर्फ छह लोग ही कमलनाथ की सरकार में मंत्री बन पाए थे। माना जा रहा है बीजेपी ने सिंधिया पर इन्वेस्ट करके लांग टर्म दावं खेला है।

  1. शिवराज की टीम से गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, यशोधरा राजे और विश्वास सारंग मंत्री बने
  2. प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिसोदिया, इमरती देवी और प्रद्युम्न सिंह कमलनाथ सरकार में मंत्री रह चुके हैं
  3. शिवराज की टीम में अब सीएम समेत 34 मंत्री, पिछली बार मिनी कैबिनेट में 5 मंत्रियों ने शपथ ली थी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार गुरुवार को हो गया। गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहूलाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, एंदल सिंह कंसाना और बृजेंद्र प्रताप सिंह कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ओम प्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद सिंह भदौरिया, डॉ. मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग और राज्यवर्धन सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। 

इसके बाद भारत सिंह कुशवाह, इंदर सिंह परमार, रामखिलावन पटेल, रामकिशोर कांवरे, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडोदिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कार्यक्रम से पहले शिवराज ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को 20 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्रियों की लिस्ट सौंपी। पुराने चेहरों में पारस जैन, गौरीशंकर बिसेन, रामपाल सिंह, राजेंद्र शुक्ला, संजय पाठक, जालम सिंह पटेल और सुरेंद्र पटवा को लेकर सहमति नहीं बनी। 

शिवराज की नई टीम में 41% पूर्व कांग्रेसी

शिवराज की टीम में अब खुद समेत 34 मंत्री हैं। इनमें 59% मंत्री 2018 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते हुए हैं। बाकी 41% मंत्री पूर्व कांग्रेसी हैं और इनमें से अभी एक भी विधायक नहीं है। बीते सौ दिन में सिंधिया समर्थकों और कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। कमलनाथ सरकार में 6 मंत्री सिंधिया समर्थक थे। शिवराज सरकार में 11 मंत्री सिंधिया कोटे से हैं। इनमें कांग्रेस छोड़कर आए और आज मंत्री बने 3 और नेताओं को जोड़ लें, तो इनकी संख्या 14 हो जाती है।

इस तरह सिंधिया खेमा इस तरह फायदे में

कमलनाथ सरकार में सिंधिया खेमे के 6 विधायक मंत्री थे। ये थे- गोविंद सिंह राजपूत, तुलसी सिलावट, प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी और महेंद्र सिंह सिसोदिया। ये सभी शिवराज की सरकार में अब कैबिनेट मंत्री बन चुके हैं। इनके अलावा 5 और नेता गुरुवार को शिवराज की टीम में मंत्री बने हैं। ये हैं- राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडोतिया, सुरेंद्र धाकड़ और ओपीएस भदौरिया। राज्यवर्धन कैबिनेट मंत्री बने हैं। बाकी 4 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। इस तरह कमलनाथ सरकार में सिंधिया खेमे से 6 नेता मंत्री थे, जबकि शिवराज सरकार में उनके खेमे से 11 नेता मंत्री बन चुके हैं।

शिवराज सरकार में मंत्री 

1गोपाल भार्गव    पहले भी मंत्री रहे
2विजय शाहपहले भी मंत्री रहे
3जगदीश देवड़ापहले भी मंत्री रहे
4बिसाहूलाल सिंहनया चेहरा, कांग्रेस से भाजपा में आए
5यशोधरा राजे    पहले भी मंत्री रहीं
6भूपेंद्र सिंहपहले भी मंत्री रहे
7ऐंदल सिंह कंसानानया चेहरा, कांग्रेस से आए, कभी दिग्विजय के करीबी थे
8बृजेंद्र प्रताप सिंहपहले मंत्री रहे
9विश्वास सारंगपहले भी मंत्री रहे, शिवराज के करीबी
10इमरती देवीसिंधिया खेमे से, कमलनाथ सरकार में मंत्री रहीं
11प्रभुराम चौधरीसिंधिया खेमे से, कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे
12महेंद्र सिंह सिसोदियासिंधिया खेमे से, कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे
13प्रद्युम्न सिंह तोमरसिंधिया खेमे से, कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे
14प्रेम सिंह पटेलनया चेहरा
15ओमप्रकाश सकलेचानया चेहरा
16उषा ठाकुरनया चेहरा
17अरविंद सिंह भदौरियानया चेहरा, ऑपरेशन लोटस के किरदार
18मोहन यादवनया चेहरा
19हरदीप सिंह डंगनया चेहरा, कांग्रेस से आए
20राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांवनया चेहरा, सिंधिया खेमे से

8 राज्य मंत्रियों में 4 सिंधिया खेमे से

1भारत सिंह कुशवाहनया चेहरा
2इंदर सिंह परमारनया चेहरा
3रामखिलावन पटेलनया चेहरा
4रामकिशोर कांवरेनया चेहरा
5बृजेंद्र सिंह यादवसिंधिया खेमे से, नया चेहरा
6गिर्राज दंडोतियासिंधिया खेमे से, नया चेहरा
7सुरेंद्र धाकड़सिंधिया खेमे से, नया चेहरा
8ओपीएस भदौरियासिंधिया खेमे से, नया चेहरा 
Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।