देश: पश्चिम बंगाल के दीघा में मिली 800 किलो की मछली, मछुआरे ने 20 लाख रुपए में बेचा

देश - पश्चिम बंगाल के दीघा में मिली 800 किलो की मछली, मछुआरे ने 20 लाख रुपए में बेचा
| Updated on: 28-Jul-2020 09:31 AM IST
दीघा। पश्चिम बंगाल के दीघा (Digha West Bengal) में मछुआरों के जाल में एक जहाज की तरह दिखने वाली 800 किलोग्राम की मछली फंसी। मछुआरों ने इस 20 लाख रुपए में बेचा। बताया जा रहा है कि यह दुर्लभ मछली पहले कभी इस इलाके में नहीं दिखी। इस मछली का नाम चिलशंकर (Chilshankar Fish) है। दीघा में यह मछली पकड़ी गई तो उसके आसपास देखने वालों की भीड़ लग गई। अपने वजन की वजह से मछली हिलडुल नहीं पा रही थी। इसे पकड़ने वाले मछुआरे विशाल ने कहा कि वह बहुत खुश है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब इस मछली का बाजार में दाम लगाया गया तो 2100 रुपए प्रति किलोग्राम तक रेट पहुंच गया। इस तरह से मछली की पूरी कीमत कम से कम 20 लाख रुपए मिली। लॉकडाउन के दौरान मछुआरे के लिए यह एक लॉटरी की तरह साबित हुई। एक स्थानीय मछुआरे अजिरुल ने बताया कि ऐसी मछली पहले कभी नहीं देखी। इस मछली के हड्डियों से दवा बनाई जाती है और बाकी का हिस्सा खाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है।


 8 फीट लंबी और 5 फीट चौड़ी मछली

वहीं पश्चिम बंगाल यूनाइटेड फिशरमेन एसोसिएशन के निदेशक पिनाकी रंजन कर ने कहा कि 'मछली का वजन लगभग 800 किलोग्राम था और मछुआरों के एक समूह ने इसे दीघा के पास ओडिशा के उदयपुर समुद्र तट से 8 किमी दूर पकड़ा था। उन्होंने कहा 'जब मछुआरों ने जाल में मछलियों को देखा तो वे चौंक गए। दीघा के मछुआरे इसे शंकर मछली कहते हैं और एक हाथी के कान जैसा दिखता। मछली 8 फीट लंबी और 5 फीट चौड़ी थी। हालांकि दीघा में मछुआरों ने पहले भी ऐसी मछलियां पकड़ी हैं, जिसमें इसका वजन सबसे ज्यादा सबसे भारी था।'

यह मछली इतनी बड़ी और भारी थी कि इसे हाथ से नहीं हिलाया जा सकता था और मोहाना फिशर एसोसिएशन में ले जाने के लिए रस्सियों का उपयोग करके खींचा गया।


Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।