नई दिल्ली: कांग्रेस के 9 पूर्व मुख्यमंत्रियों को लोकसभा चुनाव में मिली शिकस्त
नई दिल्ली - कांग्रेस के 9 पूर्व मुख्यमंत्रियों को लोकसभा चुनाव में मिली शिकस्त
2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के कम-से-कम 9 पूर्व मुख्यमंत्रियों को हार मिली है। इनमें दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित उत्तरी दिल्ली जबकि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा सोनीपत से हारे हैं। हार का सामना करने वाले अन्य पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, दिग्विजय सिंह, अशोक चव्हाण, सुशील कुमार शिंदे, मुकुल संगमा, वीरप्पा मोइली और नबाम तुकी हैं।