विज्ञापन

एंटरटेनमेंट: नताशा को सता रही है हार्दिक पांड्या की याद, सोशल मीडिया पर तस्वीर के साथ बताया दिल का हाल

एंटरटेनमेंट: नताशा को सता रही है हार्दिक पांड्या की याद, सोशल मीडिया पर तस्वीर के साथ बताया दिल का हाल
विज्ञापन

एंटरटेनमेंट डेस्क | भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के शानदार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और मॉडल, एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविच (Natasa Stankovic) कुछ समय पहले ही एक बेटे के माता-पिता बने हैं। वहीं ये तो हम सभी जानते हैं कि हार्दिक इन दिनों आईपीएल 2020 (IPL 2020) के लिए यूएई गए हुए हैं। अब ऐसे में नताशा को हार्दिक की याद सता रही है, हार्दिक की याद में नताशा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने दिल का हाल बयां किया है।

नताशा स्टेनकोविच और हार्दिक पांड्या एक-दूसरे के लिए ही बने हैं ये बात उनकी तस्वीरें पूरी तरह से साबित कर देती हैं। हार्दिक भी दुबई में आईपीएल के अभ्यास के दौरान पत्नी नताशा को बहुत मिस कर रहे हैं। हाल ही में नताशा ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है जिसमें हार्दिक स्वीमिंग पूल में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नताशा ने कैप्शन में लिखा- ''लव यू @hardikpandya93 #us #tb #missinghim।

नताशा से पहले यानि 8 सिंतबर को हार्दिक पांड्या ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नताशा की तस्वीर शेयर की थी जिसमें हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल और भाभी पंखुड़ी शर्मा नज़र आ रही थीं। हार्दिक ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था- 'थ्री मस्किटियर्स, हम तुम्हें मिस कर रहे हैं, नताशा स्टेनकोविच।' फैंस आईपीएल-2020 के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। कोरोनावायरस की वजह से इस बार आईपीएल भारत में ना होकर यूएई में होने जा रहा है। ये मुकाबला 19 सितंबर से शुरू होगा और इसका फाइनल 10 नवबंर को होगा।

विज्ञापन