नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के आत्महत्या के बाद से देशभर से कई सुसाइड के मामले सामने आ चुके हैं। लॉकडाउन ने आम से लेकर कई सेलिब्रिटीज को तोड़ कर रख दिया। कई लोग घर में रहते-रहते डिप्रेशन का शिकार हो गए। वहीं एक और आत्महत्या का मामले सामने आया है। साउथ सुपरस्टार थलपति विजय के फैन ने भी मौत को लगे लगा लिया है।
थलपति विजय के इस फैन का नाम बाला है। इनकी मौत के बाद से सोशल मीडिया पर तहलका सा मच गया है। हर कोई उन्हें श्रद्धांजली अर्पित कर रहा है। यही वजह है कि बीते कुछ घंटों से ट्वविटर पर रिप बाला नाम का हैशटैग काफी ट्रेंड कर रहा है। इस हैश टैग के साथ लोग बाला की मौत पर शोक जता रहे हैं और साथ ही गुजारिश भी कर रहे हैं कोई भी आत्महत्या जैसा कदम न उठाए।
Last tweet.. !💔🥺 @AlwaysLonely07#Ripbala pic.twitter.com/hqC5OM6ZwB
— சுள்ளான் Arun ™😎🔥ᶜˢᴷ 💛 (@Dfan_Arun) August 13, 2020
रिप बाला ट्विटर ट्रेंड को देखते हुए अब साउथ के भी कई स्टार पोस्ट शेयर कर अपने चाहने वालों से गुजारिश कर रहे हैं कि आत्महत्या जैसा कदम न उठाएं। गौरतलब है कि साउथ सुपरस्टार विजय के फैन बाला ने मरने से पहले अपने चहेते सितारे के लिए ही आखिरी पोस्ट शेयर की थी। बाला ने 11 अगस्त को ही विजय की आगामी फिल्म 'मास्टर' देखने की इच्छा जाहिर की थी। बाला अपने सुपरस्टार की फिल्म देखने के लिए बहुत बेताब था लेकिन ये इच्छा उसकी अधूरी रह गई क्योंकि फिल्म रिलीज से पहले ही उसने मौत को गले लगा लिया।