ऐपल के अगले आईफोन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। कंपनी अगले साल iPhone 18 के साथ iPhone 18e लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले iPhone 18 के फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार स्टैंडर्ड iPhone 18 में पिछले मॉडल के मुकाबले बड़ी बैटरी मिल सकती है। खास बात यह है कि इसकी बैटरी कैपेसिटी iPhone 18 Pro से भी ज्यादा हो सकती है। 3 इंच की डिस्प्ले, नया A20 चिपसेट और 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने की उम्मीद है।
एक टेक टिप्स्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया है कि iPhone 18 में 4,430mAh की बैटरी दी जा सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो यह iPhone 17 के मुकाबले बड़ा अपग्रेड होगा। ऐपल अपने आईफोन की बैटरी कैपेसिटी की आधिकारिक जानकारी आमतौर पर नहीं देता है। हालांकि, टेस्टिंग के दौरान सामने आया था कि iPhone 17 में 3,692mAh की बैटरी मिलती है। वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 18 Pro में 4,056mAh की बैटरी दी जा सकती है। ऐसे में स्टैंडर्ड iPhone 18 की बैटरी अपने प्रो मॉडल से भी बड़ी हो सकती है।
3 इंच की ProMotion डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसका रेजोल्यूशन 1,206 x 2,622 पिक्सल हो सकता है। इसमें मौजूदा मॉडल की तरह एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी दी जा सकती है। इससे तेज रोशनी में स्क्रीन पर पड़ने वाला रिफ्लेक्शन कम करने में मदद मिलेगी। परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऐपल का नया A20 चिपसेट दिया जा सकता है। इसे 2nm टेक्नोलॉजी पर तैयार किए जाने की बात कही जा रही है। यह iPhone 17 में मिलने वाले A19 चिपसेट की जगह लेगा। नई चिपसेट टेक्नोलॉजी से फोन की परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी बेहतर होने की उम्मीद है।
रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 में ऐपल का नया C2 मॉडेम दिया जा सकता है। कंपनी इसमें क्वालकॉम के X80 मॉडेम की जगह अपने मॉडेम का इस्तेमाल कर सकती है। इसके अलावा फोन में 9GB रैम मिलने की बात कही गई है, जबकि iPhone 17 में 8GB रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है और इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसके साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
iPhone 18 में 40W वायर्ड चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा फोन को IP68 रेटिंग मिलने की बात कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 की शुरुआती कीमत 999 डॉलर के आसपास हो सकती है। भारतीय करेंसी में यह करीब 89,000 रुपए होती है। हालांकि, यह कीमत भारतीय बाजार की आधिकारिक कीमत नहीं है और ऐपल के प्रशंसकों के लिए यह आगामी स्मार्टफोन तकनीक और प्रदर्शन के मामले में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है, जिससे मोबाइल बाजार में प्रतिस्पर्धा और अधिक तीव्र होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।