बॉलीवुड: अर्जुन कपूर ने तोड़ी ब्रेकअप की अफवाहों पर चुप्पी, कही ये बात

बॉलीवुड - अर्जुन कपूर ने तोड़ी ब्रेकअप की अफवाहों पर चुप्पी, कही ये बात
| Updated on: 12-Jan-2022 09:39 PM IST
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के ब्रेकअप की खबरें आज सुबह से ही सामने आ रही हैं। इस खबर ने अर्जुन और मलाइका के फैंस का दिल तोड़ दिया है। दरअसल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते कुछ दिनों से साथ नहीं दिखें और इसी वजह से इनके ब्रेकअप के कयास लगाए जाने लगे। फैंस यही दुआ कर रहे थे कि दोनों के बीच दरार ना आई हो और जल्द ही दोनों इस तरह की खबरों पर अपनी चुप्पी भी तोड़ दें। बता दें कि अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया के माध्यम से ब्रेकअप की खबरों पर अपना पहला रिएक्शन दे दिया है। 

अफवाहों पर अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी 

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा संग एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। कैप्शन पढ़ने से पहले ही आप समझ जाएंगे कि दोनों के बीच सब कुछ पहले जैसा ही है। अर्जुन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, 'अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहिए। खुश रहिए। लोगों के लिए मंगल कामना करता हूं और आप सभी को ढेर सारा प्यार...।' अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर बॉलीवुड जगह से जुड़ी कई हस्तियों ने रिएक्ट किया है और दोनों की जोड़ी की सलामती की दुआएं भी मांगी हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

मलाइका ने किया रिएक्ट 

अर्जुन कपूर की तरह मलाइका अरोड़ा ने अभी तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया है। एक्ट्रेस ने अर्जुन वाले पोस्ट पर ही हार्ट इमोजी बनाकर ये साफ कर दिया है कि उनकी ओर से भी सब कुछ ठीक है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शादी की खबरों पर दोनों हमेशा ही चुप्पी बनाए रखते हैं लेकिन माना यही जा रहा है कि जल्द ही दोनों सात फेरे ले सकते हैं। फिलहाल तो इनके फैंस के लिए सबसे अच्छी बात यही है कि दोनों अलग नहीं हुए हैं। 

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।