Ambedkar Jayanti: अंबेडकर जयंती जुलूस में बड़ा हादसा, 2 लोगों की करंट लगने से गई जान, 3 की हालत गंभीर
Ambedkar Jayanti - अंबेडकर जयंती जुलूस में बड़ा हादसा, 2 लोगों की करंट लगने से गई जान, 3 की हालत गंभीर
Ambedkar Jayanti: महाराष्ट्र के पालघर जिले में गुरुवार को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती के मौके पर रैली के बाद घर लौट रहे कई लोग करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि यह घटना विरार इलाके में हुई है।जुलूस खत्म कर घर लौट रहे थे लोगविरार में बौधजन पंचायत समिति द्वारा डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रात 9 बजे शुरू हुई और 10:30 बजे समाप्त हुई। कार्यकर्ता कारगिल चौक से जुलूस खत्म कर घर लौट रहे थे। उस समय ट्रॉली पर 6 लोग खड़े थे, तभी गाड़ी पर लगी लोहे की रॉड पास में मौजूद बिजली के ट्रांसफर टकरा गई, जिसकी वजह से पूरे ट्रॉली में बिलजी का करंट दौड़ गया। वाहन सवार 6 लोगों को लगा करंटवाहन में सवार 6 लोगों को करंट लगा। इनमें 30 वर्षीय रूपेश सुर्वे और 23 वर्षीय सुमित सूत नाम के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 4 लोग घायल हो गए, जिसमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।