Madan Dilawar: राजस्थान के शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, छात्राओं को अब मिलेगी केसरिया साइकिल

Madan Dilawar - राजस्थान के शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, छात्राओं को अब मिलेगी केसरिया साइकिल
| Updated on: 04-Sep-2024 12:59 PM IST
Madan Dilawar: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राज्य के सरकारी स्कूलों में नौवीं कक्षा की छात्राओं को दी जाने वाली निशुल्क साइकिलों का रंग केसरिया घोषित किया है। उन्होंने कहा कि इसका कोई विशेष मकसद नहीं है, बस पूर्व की भाजपा सरकार के समय की परंपरा को दोहराया जा रहा है। केसरिया रंग को शौर्य और वीरता का प्रतीक मानते हुए दिलावर ने कहा कि यह स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा पहने जाने वाले रंग की पुनरावृत्ति है। हाल ही में, शिक्षा मंत्री ने अकबर की गाथाओं को स्कूलों में पढ़ाने के खिलाफ भी ऐलान किया, जिससे ऐतिहासिक विवादों को और तूल मिल सकता है।

'पहले भी साइकिल का रंग केसरिया ही था बाद में...'

शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से पहले जब राजस्थान में भाजपा की सरकार थी… तब भी साइकिल का रंग केसरिया ही था। कांग्रेस ने इसे बदलकर काला कर दिया था। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों को मुफ्त साइकिलों के माध्यम से शिक्षा को सुगम बनाना है।

केसरिया रंग शौर्य, वीरता प्रतीक 

दिलावर ने कहा कि केसरिया रंग शौर्य, वीरता और सकारात्मकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि "हम फिर से साइकिल का रंग केसरिया कर रहे हैं। केसरिया रंग शौर्य और वीरता का प्रतीक है। जब हमारा देश आजाद हुआ, तो स्वतंत्रता सेनानियों ने वीरता के प्रतीक केसरिया रंग पहना था।" मंत्री ने कहा कि यह रंग सूर्योदय का भी पर्याय है। 

हाल में किया था राज्य के शिक्षा मंत्री ने ये बड़ा ऐलान 

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने हाल में ऐलान किया था कि अब राजस्थान के स्कूलों में अकबर महान की गाथा नहीं पढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप से बड़ा महान कोई नहीं है, अकबर भी नहीं। इतना ही नहीं शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि अकबर ने कई वर्षों तक भारत को लूटा और अकबर को महान पढ़ाने वाले लोग अब आगे नहीं पढ़ा पाएंगे। ऐसे में प्रदेश में महाराणा प्रताप और अकबर को लेकर एक बार फिर से संग्राम छिड़ने वाला है।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।