विज्ञापन

अभिनंदन: भाजपा के प्रदेश मंत्री श्रवणसिंह बगड़ी का जगह—जगह अभिनंदन, रैली निकाली

अभिनंदन: भाजपा के प्रदेश मंत्री श्रवणसिंह बगड़ी का जगह—जगह अभिनंदन, रैली निकाली
विज्ञापन

जयपुर | बीजेपी के प्रदेश मंत्री बनाए गए श्रवणसिंह बगड़ी का शनिवार में जगह—जगह स्वागत किया जा रहा है। क्षेत्र के युवाओं में लोकप्रिय श्रवणसिंह बगड़ी पहले प्रदेश युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष थे और पार्टी ने उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और जनविश्वास को देखते उन्हें मुख्य संगठन में यह बड़ा दायित्व दिया है। प्रदेश मंत्री का जयपुर के मार्बल मंडी चौराहा, कालवाड़ रोड आदि इलाकों में साथी युवाओं ने वाहन रैली निकाली और कोविड के कायदों का पालन करते हुए उनका अभिनंदन किया गया। बगड़ी का लोगों ने साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

विज्ञापन