विज्ञापन

Rajya Sabha Elections: सभी 8 सीटें बीजेपी ही जीतेगी, सपा का भविष्य अंधकारमय- केशव प्रसाद मौर्य

Rajya Sabha Elections: सभी 8 सीटें बीजेपी ही जीतेगी, सपा का भविष्य अंधकारमय- केशव प्रसाद मौर्य
विज्ञापन

Rajya Sabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले आज तीन राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। जिन 15 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है उनमें उत्त प्रदेश की 10,  कर्नाटक की 4 और हिमाचल प्रदेश की एक सीट शामिल है। सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है जो  शाम 4 बजे तक  होगी। विधायक अपने अपने राज्यों की विधानसभा में बने पोलिंग बूथ में वोट डाल रहे हैं। शाम चार बजे वोटिंग खत्म होने के एक घंटे बाद शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी और उम्मीद है देर शाम तक नतीजे भी सामने आ जाएंगे। 

हिमाचल प्रदेश की एकमात्र सीट पर सम्पन्न हुआ मतदान

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एकमात्र सीट पर चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान समाप्त हो गया। मतदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ था। सबसे आखिर में चिंतपूर्णी से कांग्रेस विधायक सुदर्शन बबलू ने वोट डाला। मतदान तेजी से हुआ और सभी 68 विधायकों ने मतदान किया है। अस्वस्थ होने के कारण कांग्रेस विधायक बबलू को हेलीकॉप्टर से विधानसभा लाया गया था। भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ हर्ष महाजन को मैदान में उतारा है।

बीजेपी सभी 8 सीटें जीतेगी, सपा का अंतर्कलह सामने आया-मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सभी आठ सीटें जीतेगीष आज यह स्पष्ट हो गया कि समाजवादी पार्टी कुनबे में अंतर्कलह का स्तर क्या है। समाजवादी पार्टी का भविष्य अंधकारमय है।

राजभर के विधायक ने सपा को वोट किया

ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के एक विधायक ने समाजवादी पार्टी को वोट किया

विज्ञापन