Karauli Violence: करौली बॉर्डर पर रोकी गई भाजपा की न्याय यात्रा, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की

Karauli Violence - करौली बॉर्डर पर रोकी गई भाजपा की न्याय यात्रा, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की
| Updated on: 13-Apr-2022 02:10 PM IST
करौली हिंसा को लेकर भाजयुमो और भाजपा नेताओं ने न्याय यात्रा निकाला। इस दौरान पुलिस ने न्याय यात्रा को करौली बॉर्डर पर रोक दिया। जिसके बाद भाजयुमो कार्यकर्ता और पुलिस में झड़प भी हुई। यात्रा को रोकने से आक्रोशित सतीश पूनिया, सासंद रंजीता कोली, सांसद मनोज राजोरिया सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं। 

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने गहलोत सरकार को चेतावनी दी कि उन्हें अगर जाने नहीं दिया गया तो यही पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान गहलोत हमसे डरता और जय श्री राम की जमकर नारेबाजी हुई। भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस ने मौके पर तीन लेयर बैरिकेड्स लगा रखा है। 

तेजस्वी सूर्या बुधवार को करौली पहुंचें। उनका करौली हिंसा पीड़िता हिंदू परिवारों से मुलाकात करने का कार्यक्रम था। भाजपा के कई बड़े नेता इस न्याय यात्रा में शामिल हुए। जिनमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर और उपनेता प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ सहित कई नेता शामिल रहे। हालांकि, न्याय यात्रा को रोकने से बवाल हो गया है। 

युवा मोर्चा ने अपनी न्याय यात्रा को 'करौली चलो' का नारा दिया है। यह यात्रा बुधवार को 12 बजे भाजपा मुख्यालय से शुरू हुई, जो करौली तक जाएगी। भाजपा के न्याय यात्रा को देखते हुए करौली के सभी एंट्री मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं करौली में 14 अप्रैल तक कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। 

करौली भेजा गया भारी पुलिस बल

वहीं न्याय यात्रा को लेकर तीन आईपीएस, 16 आरपीएस अधिकारियों को करौली रवाना किया गया था। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। करौली के 50 भाजपा नेताओं को पाबंद किया गया है कि अगर कोई उपद्रव हुआ तो कार्रवाई होगी। करौली में शांति को बनाए रखने के लिया कर्फ्यू की अवधि भी घटा दी गई है। अब दस बजे ही कर्फ्यू लागू कर दिया जाएगा।

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।