रिश्ते का खूनी अंत: प्रेमी ने प्रेमिका के सिर में मारी गोली, फिर की खुदकुशी, वजह- ब्लैकमेल, शादी से इनकार और शक

रिश्ते का खूनी अंत - प्रेमी ने प्रेमिका के सिर में मारी गोली, फिर की खुदकुशी, वजह- ब्लैकमेल, शादी से इनकार और शक
| Updated on: 09-Apr-2022 03:34 PM IST
पाली में एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गाली मार ली। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबिक व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। हत्या के पीछे तीन कारण निकलकर सामने आए हैं। पहला महिला अपने प्रेमी को किसी बात को लेकर ब्लैकमेल कर रही थी। दूसरा प्रेमिका की मां ने बेटी की शादी उसके प्रेमी से कराने से मना कर दिया था। तीसरा प्रेमी को प्रेमिका पर शक था कि वह किसी और से प्यार करती है।  

मामला पाली के औद्योगिक थाना इलाके के सुभाष नगर एक का है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे नया गांव निवासी 30 वर्षीय छगन बंजारा पुत्र कानाराम ने सुभाष नगर एक में रहने वाली 23 वर्षीय ममता पुत्री सुखदेव बंजारा को गाली मार दी। मामले में पुलिस ने अनिल और मुकेश नाम के दो युवकों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि दोनों छगन को ममता के घर छोड़कर गए थे।

पुलिस को मृतक छगन की जेब में सुसाइड भी नोट मिला। जिसमें उसने ममता पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी बुगलाल मीणा, सीओ सिटी अनिल सारण, कोतवाल सुरेश चौधरी, ट्रांसपोर्ट नगर थानाप्रभारी विक्रम सांदू, औद्योगिक नगर थानाप्रभारी निरमा विश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 

आरोपी के आते ही बचने के लिए घर से बाहर भागी ममता 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात नौ बजे छगन सुभाष नगर एक में रहने वाली अपनी प्रेमिका ममता के घर पहुंचा। वह हाथ में पिस्टल लेकर ममता को जान से मारने की नियत से घर में घुसा था। इस दौरान ममता अपने परिजनों के साथ नवरात्र का उपवास खोल रहे थी। छगन के हाथ में पिस्टल देख वह घबरा गई और बाहर की तरफ भागी। कुछ देर बार छगन ने उसे पकड़ लिया और उसके सिर में गोली मार दी।

गोली उसके सिर के पिछले हिस्से में लगी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी छगन ने खुद के सिर में भी गोली मार ली, जो उसके सिर से आर-पार हो गई। दोनों को बांगड़ अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने ममता मृत घोषित कर दिया। वहीं छगन को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जोधपुर रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई।  

मृतका की मां बोली- शादी से मना किया तो गोली मारी 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक छगन शादीशुदा था, उसके दो बच्चे भी हैं। पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके में रह रही है। मृतका ममता की भी दो बार शादी हो चुकी है। दूसरे पति से रिश्ता खत्म कर वह अपने मायके में ही रही थी। मृतका की मां ने बताया कि छगन उसकी बेटी ममता से से शादी करना चाहता था। वह रिश्ता लेकर घर भी आया था, लेकिन दो बच्चों के पिता से वह अपनी बेटी की शादी नहीं करना चाहती थी। इस कारण उसने मना कर दिया। इससे नाराज होकर उसने ममता की गोली मार कर हत्या कर दी और खुद की भी जान ले ली। 

छगन को था किसी और से प्रेम प्रसंग होने का शक

छगन और ममता करीब पांच साल से एक दूसरे के संपर्क में थे और एक दूसरे से प्यार करते थे। छगन हलवाई और ममता केटरिंग का काम करती थी। छगन को ममता पर शक था कि वह किसी और से भी प्यार करती है। इसे लेकर फोन पर दोनों में कई बार झगड़ा होने की बात भी सामने आई है। ममता के शादी नहीं करने और किसी और से प्रेम प्रसंग होने से नाराज होकर छगन ने गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बयान और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

छगन की जेब से मिले सुसाइड नोट में क्या? 

पुलिस को छगन की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा है कि ममता के लिए मैंने अपनी पत्नी को छोड़ दिया, लेकिन उसने धोखा दिया। अब वह परेशान करने लगी है। ब्लैकमेल कर रही है, अब मारूंगा और मरूंगा...।  

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।