Deputy CM Manish Sisodia: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर सीबीआई का शिकंजा कस गया है। उनके दफ्तर पर सीबीआई छापे की कार्रवाई चल रही है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। मनीष सिसोदिया ने अपने ट्वीट में लिखा-आज फिर CBI मेरे दफ़्तर पहुंची है। उनका स्वागत है। इन्होंने मेरे घर पर रेड कराई, दफ़्तर में छापा मारा, लॉकर तलशे, मेरे गांव तक में छानबीन करा ली।मेरे ख़िलाफ़ न कुछ मिला है न मिलेगा क्योंकि मैंने कुछ ग़लत किया ही नहीं है। ईमानदारी से दिल्ली के बच्चों की शिक्षा के लिए काम किया है।
Deputy CM Manish Sisodia: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर सीबीआई ने कसा शिकंजा ! दफ्तर पर पड़ा छापा
विज्ञापन
विज्ञापन