बेंगलुरु: चंद्रयान 2: अमित शाह और राहुल गांधी ने की इसरो के प्रयासों की सराहना, दी शुभकामनाएं

बेंगलुरु - चंद्रयान 2: अमित शाह और राहुल गांधी ने की इसरो के प्रयासों की सराहना, दी शुभकामनाएं
| Updated on: 07-Sep-2019 09:58 AM IST
चांद के फलक पर हमारे कदमों के निशां और लहराता तिरंगा देखने का 130 करोड़ हिंदुस्तानियों का सपना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चांद की दहलीज तक पहुंच गया। 2.18 बजे इसरो प्रमुख के सिवन ने बताया, विक्रम से संपर्क टूट गया है। हम आंकड़ों का विश्लेषण कर रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिवन और उनकी टीम का हौसला बढ़ाते हुए कहा, जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, आपने जो किया, वह कम बड़ी उपलब्धि नहीं है। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि आप छोटी-छोटी गलतियों से सीखते हैं। आपने देश की और मानव जाति की बड़ी सेवा की है। 

अंतिम क्षणों में चूके, चंद्रमा की सतह से 2.1 किमी दूर चंद्रयान-2 के लैंडर से संपर्क टूटा

पीएम मोदी के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर इसरो के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने ट्वीट किया, 'चंद्रयान -2 के साथ इसरो की उपलब्धि ने अब तक हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। पूरा देश हमारे प्रतिबद्ध और मेहनती वैज्ञानिकों के साथ खड़ा है। भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।'

इसके बाद देर रात करीब तीन बजे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर इसरो की टीम को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'चंद्रयान 2 मून मिशन पर आपके अविश्वसनीय काम के लिए टीम इसरो को बधाई। आपका जुनून और समर्पण हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा है। आपका काम व्यर्थ नहीं हुआ है। इसने कई महत्वाकांक्षी भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की नींव रखी है।'


Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।