विज्ञापन

Chhath Puja 2025: छठ पूजा में क्या करें और क्या नहीं? व्रत से पहले जान लें इसके नियम

Chhath Puja 2025: छठ पूजा में क्या करें और क्या नहीं? व्रत से पहले जान लें इसके नियम
विज्ञापन

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा 2025 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यह चार दिवसीय महापर्व नहाय-खाय से शुरू होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होता है। इस दौरान व्रती महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती। हैं और छठी मैया तथा भगवान सूर्य की उपासना करती हैं। छठ पर्व का हर दिन अपना एक विशेष धार्मिक महत्व रखता है, और इसे सदियों से मनाया जा रहा है। इस साल छठ पूजा 25 अक्टूबर 2025 को नहाय-खाय के साथ शुरू होगी। 26 अक्टूबर को खरना होगा, जिसमें व्रती गुड़ की खीर का सेवन करती हैं। 27 अक्टूबर को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा, जब डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। महापर्व का समापन 28 अक्टूबर को होगा, जब उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा।

छठ पूजा 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां:

**छठ पूजा में क्या करें? * नहाय-खाय से पहले पवित्र स्नान करें और घर तथा पूजा स्थल को स्वच्छ रखें। * व्रती महिलाएं नारंगी सिंदूर लगाएं। * रात के समय छठ व्रत कथा सुनें या पढ़ें। * केवल घर में बना हल्का और शुद्ध भोजन ही ग्रहण करें। * प्रसाद को सबसे पहले भगवान सूर्य और छठी मैया को अर्पित करें। * उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही ठेकुआ और अन्य प्रसाद का सेवन करें। * झूठ, द्वेष और क्रोध से दूर रहें। **छठ पूजा में क्या न करें? * लहसुन, प्याज, मांस, मछली, शराब और तंबाकू जैसे तामसिक भोजन और पदार्थों का सेवन न करें। * बाहर का तला-भुना या मसालेदार भोजन खाने से बचें। * बिना स्नान किए पूजा न करें। * प्रसाद ग्रहण करने से पहले कुछ भी न खाएं। * पूजा के लिए पुरानी या फटी टोकरी का उपयोग न करें। इन नियमों का पालन कर आप छठ पूजा को सही ढंग से संपन्न कर सकते हैं और छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन